मुख्य समाचार

तमिलनाडु सरकार के कर्मचारियों के डीए पर रोक के फैसले की द्रमुक समेत विपक्षी दलों ने की निंदा

Bhasha

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के वित्तीय प्रबंधन की आलोचना की , वहीं अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कझगम (एएमएमके) के नेता टीटीवी दिनाकरण ने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है कि सरकार अपने कर्मचारियों पर इतना बोझ डाले।

चोकसी, माल्या की कंपनियों पर बकायों सहित बैंकों का कुल 68,600 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में

Bhasha

रिजर्व बैंक की इस सूची में हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स सबसे शीर्ष पर है। जिसने बैंकों का 5,492 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। इसके बाद आरईआई एग्रो का नंबर है जिसपर 4,314 करोड़ रुपये का बकाया है। तीसरे नंबर पर विन्सम डायमंड्स है जिसने बैंकों का 4,076 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाया है।

गैर कोविड-19 कारणों से जान गंवाने वाले सात भारतीयों के पार्थिव शरीर खाड़ी देशों से भारत लाए गए

Bhasha

हवाई अड्डे पर मौजूद सूत्रों के अनुसार विमान दोपहर के समय यहां पहुंचा। इसमें केरल, गोवा और तमिलनाडु के शिवगंगा के लोगों के पार्थिव शरीर हैं।

गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आये

Bhasha

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जिला निगरानी अधिकारी) सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 190 कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि पांच लोग संक्रमित पाये गए हैं।

29 अप्रैल को ही रखी गई थी लाल किले की नींव

Bhasha

इस दिन का विश्व की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार बकिंघम पैलेस के लिए भी खास महत्व है। दरअसल 1993 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजशाही के इस आवास को आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले तक साल के कुछ ही दिनों में इसे आम जनता के लिए खोला जाता था, लेकिन अब लोग पूरे साल टिकट खरीदकर इस शाही इमारत के कुछ हिस्से का दीदार कर सकते हैं।

मप्र सरकार ने मुफ्त में बांटे काढ़े के पैकेट, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जताई आपत्ति

Bhasha

कोरोना वायरस के संकट के इस दौर में मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग एक करोड़ व्‍यक्तियों को मुफ्त में विशेष ‘त्रिकुट चूर्ण’ काढ़ा वितरित करने की योजना बनाई है।

दिल्ली के सील किए गए क्षेत्रों में सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाएं: बैजल

Bhasha

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एईएस से जुड़वां बच्चियों की मौत

Bhasha

एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ एस के शाही ने मंगलवार को बताया कि दोनों बहनों को 24 अप्रैल को गम्भीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दोनों की उम्र चार साल थी।

इरफान खान के अस्पताल में भर्ती होने की बड़ी वजह आई सामने, प्रवक्ता ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके दी सूचना

Akash Jaiswal

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बिगड़ते स्वस्थ की खबर मीडिया में आते ही मानों उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच हडकंप मच गया. हर कोई उनके स्वस्थ को लेकर काफी चिंतित है और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

उप्र में दो साधुओं की हत्या काफी दुखद: देशमुख

Bhasha

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता देशमुख ने कहा कि उन्हें ‘‘भरोसा’’ है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में उसी तरह कड़ी कार्रवाई करेंगे, जैसी महाराष्ट्र सरकार ने पालघर घटना के सिलसिले में की थी।

कोविड-19 : घनी बस्तियों से नमूने एकत्र करेगी मोबाइल वैन

Bhasha

मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में परीक्षण के दायरे को बढ़ाने में अहम योगदान देते हुये त्रिपुरा के अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन ने तीन पहिया मोबाइल वैन विकसित की है। इसे कोविड-19 सैंपल कलेक्शन कियोस्क नाम दिया गया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से सीआरपीएफ कर्मी की मौत

Bhasha

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पुलिस पर हमला, भीड़ ने किया पथराव और फेंकी बोतलें

Manoj Pandey

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मंगलवार शाम को भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिसके बाद मामला शांत और काबू कराने कराने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा. भीड़ द्वारा किए गए इस हमले में कई पुलिस के जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ जब लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटने के लिए कहा, इस दौरान वहां पर इकठ्ठा हुए लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक करीब 300 लोगों की भीड़ बाजार में एक जगह पर इकट्ठी हुई थी. फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद है.

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 हुई, कुल मामले 29,974 : स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 51 लोगों की मौत हुयी है और संक्रमण के 1,594 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब तक 7,026 मरीज ठीक हो चुके हैं और 22,010 मरीजों का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में विदेशियों की संख्या 111 है।

गुजरात के साणंद में कुछ उद्योगों में काम शुरू हो गया है : गृह मंत्रालय

Bhasha

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दो टीमें गुजरात में अहमदाबाद और सूरत भेजी गयी थीं।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का एक और मामला सामने आया

Bhasha

प्रदेश सरकार द्वारा यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हांलांकि, अब तक इस रोग से ग्रस्त 34 मरीज उपचार के बाद ठीक भी हो चुके हैं और प्रदेश में अभी भी संक्रमित मामलों की संख्या 18 है।

90 अरब डॉलर से हो सकता है 70 करोड़ गरीबों का महामारी से बचाव : संरा

Bhasha

संयुक्तराष्ट्र के मानवीय मामले और आपदा राहत समन्वय विभाग के महासचिव लोकॉक ने सोमवार को विशेषज्ञों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

सूरत में प्रवासी मजदूरों ने निर्माणाधीन इमारत में तोड़फोड़ की, घर वापस भेजने की मांग की

Bhasha

पुलिस ने कहा कि सूरत के खजोद इलाके में डायमंड बोर्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण ठेकेदारों ने इन मजदूरों को काम पर लगाया था।

ओडिशा में गर्भवती महिलाओं, एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के लिए विशेष पृथक-वास सुविधाएं

Bhasha

यह कदम राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर स्थापित अस्थायी चिकित्सा शिविरों (टीएमसी) और पृथकवास केंद्रों (क्यूसी) के प्रबंधन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है।

बंबई उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश ने पद की शपथ ली

Bhasha

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

Categories