गैर कोविड-19 कारणों से जान गंवाने वाले सात भारतीयों के पार्थिव शरीर खाड़ी देशों से भारत लाए गए

हवाई अड्डे पर मौजूद सूत्रों के अनुसार विमान दोपहर के समय यहां पहुंचा। इसमें केरल, गोवा और तमिलनाडु के शिवगंगा के लोगों के पार्थिव शरीर हैं।

जमात

कोझिकोड़, 28 अप्रैल खाड़ी देशों में जान गंवाने वाले सात भारतीयों के पार्थिव शरीर मंगलवार को मालवाहक विमान के जरिये दुबई से केरल के कोझिकोड़ लाए गए।

हवाई अड्डे पर मौजूद सूत्रों के अनुसार विमान दोपहर के समय यहां पहुंचा। इसमें केरल, गोवा और तमिलनाडु के शिवगंगा के लोगों के पार्थिव शरीर हैं।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि करीपुर हवाई अड्डा उन चंद हवाई अड्डों में से एक है, जहां से मालवाहक विमानों का संचालन हो रहा है। यही वजह है कि गोवा और शिवगंगा तथा केरल के अलग-अलग हिस्सों से संबंध रखने वाले इन लोगों के पार्थिव शरीर यहां लाए गये इन्हें सड़क मार्ग से संबंधित गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा।''

मलप्पुरम की विशेष सीआईडी शाखा के सहायक उप निरीक्षक थॉमस ने कहा, ''हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार ये शव कोल्लम के रहने वाले जॉन जोहानन, कन्नूर के डेविड शेमी, त्रिशूर के सत्यन, पथनमथिट्टा के ओ सी मथाई तथा सिजो जॉय, शिवगंगा के श्रीनिवासन और दक्षिण गोवा के हेनरिक डिसूजा के हैं।''

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन शवों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिये एंबुलेंस चालकों को विशेष पास दिये जाएंगे।

इससे पहले दूतावास अधिकारियों से मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा के चलते बीते एक सप्ताह से खाड़ी क्षेत्र से इन व्यक्तियों के पार्थिव शरीर लाने पर असमंजस बना हुआ था।

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गैर कोविड-19 से जान गंवाने वाले केरलवासियों के पार्थिव शरीर को बिना देरी किये वापस लाने की अपील की थी ताकि उनके परिजन उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\