एईएस से जुड़वां बच्चियों की मौत
एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ एस के शाही ने मंगलवार को बताया कि दोनों बहनों को 24 अप्रैल को गम्भीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दोनों की उम्र चार साल थी।
मुजफ्फरपुर (बिहार), 28 अप्रैल मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में ‘एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम’ (एईएस) बीमारी के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान दो जुड़वां बच्चियों की मौत हो गई।
एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ एस के शाही ने मंगलवार को बताया कि दोनों बहनों को 24 अप्रैल को गम्भीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। दोनों की उम्र चार साल थी।
दोनों बहनें मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के चक्की रोशनपुर गाँव की थीं।
एक महीने के भीतर इस अस्पताल में एईएस से यह तीसरी मौत है। अब तक 14 बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हो चुके हैं।
29 मार्च को तीन वर्षीय आदित्य कुमार की एईएस के कारण एसकेएमसीएच में मौत हो गई थी।
शाही ने बताया कि एसकेएमसीएच में अभी तीन बच्चे भर्ती हैं और आठ बच्चे ठीक होकर घर जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)