मुख्य समाचार
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Bhashaसिंह को इस साल की शुरुआत में पुलिस ने आतंकवादियों को कश्मीर घाटी पार कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में एनआईए ने यह पांचवी गिरफ्तारी की है। आरोपी वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। वह हार गया था।
भारत-नेपाल सीमा के निकट फंसे 2,000 नेपाली कामगार घर लौटे
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के कारण भारत में कई सीमावर्ती शहरों में फंसे करीब 2,000 नेपाली प्रवासी कामगार बृहस्पतिवार को अपने घर लौट गए.
बच्चों से मिलने का अधिकार रखने वाले माता-पिता लॉकडाउन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से मिल सकते हैं: न्यायालय
Bhashaशीर्ष अदालत ने कहा कि यदि इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क करने को लेकर कोई दिक्कत है तो असंतुष्ट पक्ष परिवार अदालत से संपर्क कर सकते हैं।
कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है, इसपर ब्रिटेन में समुदाय को बांटने की इजाजत नहीं देनी चाहिए:लेबर पार्टी
Bhashaस्टार्मर ने प्रवासी भारतीयों से संपर्क साधने की कोशिश करते हुए और इस मुद्दे पर लेबर पार्टी के पूर्ववर्ती नेतृत्व के रुख से पार्टी को दूर रखते हुए यह कहा।
महाराष्ट्र सियासी संकट: गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने की इलेक्शन कमीशन से विधान परिषद की खाली सीटों पर चुनाव कराने की मांग
Rakesh Singhमहाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी चुनाव आयोग से विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराने की मांग की है. गुरुवार शाम राजभवन की ओर से यह जानकारी दी गई.
केंद्र, राज्य राशन कार्ड से वंचित लोगों को राशन मुहैया कराने के मुद्दे पर विचार करे : न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस संबंध में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह ‘नीतिगत मुद्दा’ है और इस पर सरकार को विचार करना चाहिए ।
महाराष्ट्र के मंत्री, ठाकरे के करीबी नेता ने राज्यपाल से मुलाकात की
Bhashaसूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेता और शहरी विकास मंत्री शिंदे तथा ठाकरे के करीबी सहयोगी नार्वेकर ने आज शाम राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।
लॉकडाउन से फंसे लोगों की आवाजाही के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रही है दिल्ली पुलिस
Bhashaकेंद्रीय गृहमंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी करके देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिकों, पर्यटकों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को कुछ शर्तों के साथ गंतव्य स्थल पर जाने की अनुमति दी है।
कोश्यारी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, विधान परिषद की नौ सीटों पर चुनाव कराने का अनुरोध किया
Bhashaराजभवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोश्यारी ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों पर यथाशीघ्र चुनाव की घोषणा करने का अनुरोध किया है।
इस साल कोई ओलंपिक क्वालीफायर नहीं , विश्व रैंकिंग पर रोक : विश्व तीरंदाजी
Bhashaविश्व तीरंदाजी ने अगस्त के आखिर तक के लिये सारे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट स्थगित कर दिये ।
उद्धव के मनोनयन के लिये राज्यपाल को निर्देश देने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर
Bhashaअधिवक्ता एस बी तालेकर के जरिये सुरिंदर अरोड़ा द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में हर सरकार का प्रशासन थम गया है।
कोविड-19 : महाराष्ट्र के नांदेड़ में 64 वर्षीय रोगी की मौत
Bhashaअधिकारी ने बताया कि पीरबुरहान नगर के निवासी इस व्यक्ति को 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और शंकरराव चव्हाण सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
सुशील ने प्रवासियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का केंद्र से आग्रह किया
Bhashaसुशील ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो जारी और ट्वीट कर केंद्र से प्रवासियों की वापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का आग्रह किया।
कोविड-19 महामारी के बीच निवेश आकर्षित करने के लिये मोदी ने की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा
Bhashaएक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में देश में तेज रफ्तार से निवेश लाने और भारतीय घरेलू क्षेत्र को बढ़ावा देने की विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा हुई।
चुन्नी गोस्वामी: भारतीय फुटबॉल के पहले पोस्टर ब्वाय, संपूर्ण खिलाड़ी
Bhashaछह फीट लंबे सुबीमल गोस्वामी या ‘चुन्नी दा’ आखिरी भारतीय कप्तान थे जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुआई की। वह ओलंपियन के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे और सर गैरी सोबर्स ने अपनी आत्मकथा में उनका जिक्र किया है। इस तरह कोई भी उनकी तरह बनने का सपना देखना चाहेगी।
सुनील गावस्कर से सुनील छेत्री तक सभी ने दी चुन्नी गोस्वामी को श्रृद्धांजलि
Bhashaभारत के पूर्व और मौजूदा फुटबॉलरों और क्रिकेटरों ने गोस्वामी के निधन पर शोक जताया ।
नेपाल सीमा पर फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने दिया जाये: न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई की और सालिसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त करें।
बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मार्च में रिकार्ड 6.5 प्रतिशत घटा
Bhashaइससे पिछले वित्त वर्ष इसी महीने यानी मार्च, 2019 में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही थी। वहीं इसी साल फरवरी में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सात प्रतिशत बढ़ा था।
भारत दौरे ने व्यापक भारत-अमेरिका रणनीतिक रिश्तों को फिर से बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की : ट्रंप
Bhashaएशियन अमेरिकन एंड पैसेफिक आइलैंडर्स हैरिटेज मंथ, 2020 के मौके पर जारी एक घोषणा में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों से जारी रिश्तों की मजबूती के लिये प्रतिबद्ध है।
हरियाणा: खट्टर सरकार का फैसला, वित्तीय वर्ष में सरकारी विभागों में नहीं खरीदें जाएंगे नए वाहन
Manoj Pandeyदेश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बाद भी संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. लॉकडाउन का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा यह निश्चित है. अर्थव्यवस्था के इस संकट से भी उबरने की तैयारी एक तरफ जहां केंद्र सरकार कर रही हैं, वहीं राज्यों की सरकार भी अपने खर्चों में कटौती शुरू कर दी है. इसी कड़ी में हरियाणा की सरकार ने ऐलान किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकारी विभागों में नई कारों और वाहनों की खरीदारी नहीं करेगी. हरियाणा में आज कोरोना के 28 नए केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 339 हो गए हैं.