मुख्य समाचार

गुजरात सीमा पर बस रोकने से नाराज उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने किया पथराव

Bhasha

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, राज्य में कुल 115 लोग संक्रमित

Bhasha

देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि देवघर में शनिवार को दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, जिनमें से एक हरियाणा से और दूसरा खड़गपुर से यहां आया है।

गुजरात: लॉकडाउन के दौरान जरूरतमं​दों को बंटने वाले खाने की किचन में राजकोट के बीजेपी MLA ने थूका, भरना पड़ा जुर्माना

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस लॉकडाउन के दौरान सरकार लगातार जनता से अपील कर रही है साफ-सफाई का ध्यान रखें. पब्लिक प्लेस पर न थूकें. मास्क पहने, हाथों को सेनीटाईजर से साफ करें और परिसर को स्वच्छ रखें. सरकार के साथ देश के नेता भी जनता से यही अपील कर रहे हैं. लेकिन गुजरात के राजकोट से बीजेपी विधायक अरविंद रैयानी (BJP MLA Arvind Raiyani) का सोशल मीडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कारण उनकी आलोचना भी की जा रही है. दरअसल विधायक अरविंद रैयानी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वे एक जगह पर थूकते (Spitting) नजर आ रहे हैं. जहां पर विधायक अरविंद रैयानी ने थूका वहां पर लॉकडाउन के दौरान फंसे जरूरतमंदो के लिए खाना बनाया जा रहा था.

कोरोना से लोकपाल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी की मौत, दिल्ली के AIIMS में चल रहा था इलाज

Team Latestly

बता दें कि लोकपाल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश त्रिपाठी (62) अभी एम्स के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे. जहां पर उनका इलाज चल रहा था.

कोरोना वायरस: पंजाब अन्य राज्यों से लौटने वाले सभी लोगों की जांच करेगा

Bhasha

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 की जांच में तेजी लाने का निर्णय लेते हुए मध्य मई से जांच की क्षमता बढ़ा कर प्रतिदिन 6,000 करने का निर्देश दिया।

चेन्नई में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रवासी मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Bhasha

      उन्होंने बताया कि शहर में काम करने वाले ये मजदूर वेलाचेरी, पोझिकल्लुर और गुइंडी औद्योगिक क्षेत्र समेत कई स्थानों पर जुटे, जिनमें से अधिकांश निर्माण-कार्य से जुड़े हुए मजदूर हैं।

कोविड-19: संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि, कुल मामले बढ़कर हुए 37,700

Bhasha

हालांकि संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 10,000 से अधिक हो गई है। इस बीच, सरकार ने आर्थिक गतिविधियां बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

केरल में कोविड-19 संक्रमण के दो नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़ कर 499 हुए

Bhasha

राज्य में कोविड-19 संक्रमण का एक और मामला कन्नूर में सामने आया है, जहां अब तक सबसे अधिक (38) मामले सामने आये हैं।

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों को तीन दिन में मिलेंगे वेंटिलेटर

Bhasha

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये गये हैं कि वेंटिलेटर की सुविधा उन सभी 20 जनपदों में तीन दिन के अन्दर सुनिश्चित की जाये, जहां अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।''

कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए भारतीय नौसेना ने मुंबई के तट पर किया रिहर्सल, देखें वीडियो

Team Latestly

भारतीय सेना रविवार को कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले कोरोना योद्धाओं को फ्लाई पास्ट कर सम्मान करेगी. इस सम्मान के लिए भारतीय नौसेना की तरफ से मुंबई की तट पर रिहर्सल किया गया.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 790 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अभी तक 12,296 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राहुल हर दिन ‘नया झूठ' बोलते हैं, आरोग्य सेतु एप में ठोस डाटा सुरक्षा व्यवस्था है : भाजपा

Bhasha

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोग्य सेतु ऐप को निजी आपरेटर को आउटसोर्स किए जाने को खारिज करते हुए कहा कि इसमें डाटा सुरक्षा की ठोस व्यवस्था है ।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला कारागार में कैदियों के बीच झड़प, एक बंदी की मौत

Bhasha

जिलाधिकारी शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक गोपेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक बंदी का नाम ऋषिपाल है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं।

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 187 नए मामले सामने आए

Bhasha

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार को सामने आए 187 नए मामलों में से 142 संक्रमित नांदेड़ से आए श्रद्धालु हैं।

आपात चिकित्सा पास का दुरुपयोग कर पत्नियों को ले जाने आगरा आए दो लोग, मामला दर्ज

Bhasha

इस वाहन को लॉकडाउन के बीच चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से चालक और मरीज के साथ आगरा जाने की अनुमति दी गयी थी।

दिल्ली में एक ही इमारत में रहने वाले 41 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित

Bhasha

‘ठेके वाली गली’ में स्थित इमारत से कोविड​​-19 संक्रमण का एक मामला 18 अप्रैल को सामने आया था। इसके बाद प्राधिकारियों ने इसे सील कर दिया था। इससे क्षेत्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली।

भारत में रात 9:25 बजे तक कोविड-19 से जुड़े भाषा के आंकड़े

Bhasha

महाराष्ट्र में COVID-19 का कहर, संक्रमित मरीजों की संख्या 12296 हुई- 2 हजार लोग हो चुके हैं ठीक

Manoj Pandey

महाराष्ट्र कोरोना वायरस की चपेट में हैं. महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आंकड़ा 12 हजार के उपर है. वहीं मुंबई में बीते 24 घंटे के भीतर COVID-19 से संक्रमित मरीजों 547 नए COVID19 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही मुंबई में 27 मौतें दर्ज की गई हैं. इसी के साथ कोरोना वायरस के मरीजों की कुल संख्या अब 8172 हो गई है. जबकि 137 मरीजों की आज पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई. इसके साथ ही राज्य में आज तक कुल 1704 मरीजों को छुट्टी दी गई है. वहीं पूरे महाराष्ट्र में 24 घंटे में 790 नए COVID19 मामले पाए गए. इसके साथ ही राज्य में एक दिन में 36 मौतें भी हुईं. कुल मामलों की संख्या 12296 हो गई है.

झारखंड सरकार सदैव मजदूरों के साथ खड़ी है : हेमंत सोरेन

Bhasha

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों और आगे की रणनीति पर दक्षिणी एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के

भागलपुर में सडक हादसे में एक दंपति समेत चार की मौत हुई

Bhasha

भागलपुर के नौगछिया में एनएच-31 पर तड़के यह हादसा हुआ और इसमें तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Categories