मुख्य समाचार
दक्षिण कश्मीर में हुई मुठभेड़ में हिजबुल का शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू मारा गया
Bhashaपुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर घाटी में पहले ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं।
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की इस हरकत से दुखी हैं देवोलीना भट्टाचार्जी, ट्वीट करके कही ये बात
Aarti Shejvalkarशुरूआती दिनों में देवोलीना रश्मि देसाईं पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की बेहद करीबी दोस्त थी. लेकिन बिग बॉस के घर में इनकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं रह पाई. पारस और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती के बाद देवोलीना और पारस , माहिरा की दोस्ती में दूरियां बढ़ने लगी.
पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा
Bhashaप्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमण्डल ने पेट्रोल के दाम में दो रुपये और डीजल के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इससे सरकार को 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल होने की संभावना है।
पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर मुनाफा वसूलना ‘आर्थिक देशद्रोह’, जवाब दें प्रधानमंत्री : कांग्रेस
Bhashaपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए पिछले छह साल में वसूले गए 17 लाख करोड़ रुपये का क्या हुआ, इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए।
कर्नाटक में कोविड-19 के 19 नए मामले; संक्रमितों की संख्या 692 हुई
Bhashaविभाग ने अपनी मध्याह्न स्थिति रिपोर्ट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 19 नए मामले सामने आए हैं... अब तक कोविड-19 के 692 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 29 मौतें शामिल हैं और 345 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।’’
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार ने ईंधन पर बढ़ाया टैक्स, पेट्रोल में 2 तो डीजल पर 1 रूपये का होगा इजाफा
Team Latestlyतीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होते ही देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा भी देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने लॉकडाउन के चलते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल पर वैट को बढ़ा दिया है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में रात 12 बजे से डीजल पर एक 1 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है. नई दरें आधी रात से लागू होंगी. बता दें कि इससे पहले लखनऊ में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी, जहां पर कोरोना वायरस और कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की.
कोहली और स्मिथ का सफल होने का जज्बा अलग अलग : वार्नर
Bhashaइसमें कोई दो राय नहीं कि भारतीय कप्तान कोहली और शीर्ष आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ मौजूदा युग के दो शीर्ष क्रिकेटर हैं। ये दोनों लगातार नयी उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं जिससे इन दोनों में से बेहतर कौन पर बहस शुरू होती है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज: 39 करोड़ लोगों को पहुंचाई गई 34,800 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद
Bhashaसरकार ने कोविड -19 लॉकडाउन (बंद) के दौरान गरीबों की मदद के लिए इस पैकेज की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को 1.70 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत सरकार ने गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न के साथ महिलाओं , बुजुर्गों और किसानों को नकद भुगतान देने की घोषणा की थी।
प्रवासी मजदूरों के रेल किराया भुगतान पर रेलवे से स्पष्टता चाहती है महाराष्ट्र सरकार
Bhashaगृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इन श्रमिकों के पास नौकरी नहीं है और इन लोगों से रेलवे को किराया नहीं वसूलना चाहिये।
कांग्रेस लोकसभा सदस्य के. मुरलीधरन ने CM पिनरई विजयन पर कसा तंज, कहा- केरल में अब तक का सबसे घमंडी मुख्यमंत्री
IANSकांग्रेस के लोकसभा सदस्य के. मुरलीधरन ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को केरल का अब तक का 'सबसे घमंडी मुख्यमंत्री' कहा है. कोझीकोड जिले के वडकारा से लोकसभा सदस्य मुरलीधरन ने कहा वह हर शाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक विरोधियों की आलोचना कर रहे हैं.
तेलंगाना: शराब की दुकानें फिर से खुलीं, लोगों ने लगाई लम्बी कतार
IANSतेलंगाना में 43 दिनों के अंतराल के बाद बुधवार की सुबह शराब की दुकानें फिर से खुलीं. दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग गईं.
सलमान खान की फिल्म पर लॉकडाउन की मार, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'राधे'?
Team Latestlyबॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल अपने फैंस को ईद के मौके पर अपनी फिल्म का तोहफा देते नजर आए हैं. लेकिन इस बार लगता है कि लॉकडाउन के चलते ये मुमकिन नहीं है. दरअसल, लॉकडाउन के चलते ज्यादातर कामकाज ठप है और ऐसे में सलमान खान की फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग का काम भी बचा हुआ है.
तेलंगाना: शराब की दुकान खुली तो खुशी से झूम उठा शख्स, कतार में खड़े लोगों के बीच जमकर करने लगा डांस, देखें वीडियो
Anita Ramतेलंगाना के सिकंदराबाद के तिरुमलगिरी में शराब के ठेके खुलने से पहले ही जहां लोग लंबी कतार में खड़े नजर आए तो वहीं कतार में एक शख्स ऐसा भी दिखा जो अपनी खुशी को संभाल नहीं पा रहा था. शराब की दुकानें खुलने पर शख्स न सिर्फ खुशी से झूम उठा, बल्कि कतार में खड़े लोगों के बीच जमकर डांस भी करने लगा.
तीन साल के बेटे को अंतिम विदा देने के लिए गले तक न लगा सका 'कोरोना योद्धा'
Bhashaयह हृदयविदारक किस्सा लोकबंधु अस्पताल में तैनात 27 वर्षीय 'कोरोना योद्धा' मनीष कुमार का है। लोकबंधु अस्पताल को लेवल-2 कोरोना अस्पताल बनाया गया है। शनिवार की रात जब मनीष पृथक वार्ड में मरीजों की देखभाल कर रहे थे, तभी उन्हें घर से फोन आया कि उनके तीन साल के बेटे हर्षित को सांस लेने में तकलीफ और पेट में दर्द हो रहा है।
तेलंगाना में शराब की दुकानें फिर से खुली, शराब के शौकीनों ने लगायी लंबी कतार
Bhashaकई जगहों पर शराब के दुकानदारों ने अपना व्यवसाय शुरू करने से विशेष प्रार्थना की । इस दौरान उन्होंने फूल चढ़ाये, नारियल फोड़े, अगरबत्ती जलायी और 'आरती' भी की ।
प्रवासी कामगारों को बाजार दर से कम मेहनताना दे रहे एच-1बी नियोक्ता : रपट
Bhashaइकॉनोमिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की ‘एच-1बी वीजा और प्रचलित पारिश्रमिक स्तर’ रपट डेनियल कोस्टा और रॉन हीरा ने तैयार की है।
बलिया और लखनऊ पहुंची विशेष श्रमिक ट्रेने, मजदूरों को उनके घर रवाना किया गया
Bhashaउधर, लखनऊ में भी गुजरात के आणंद से एक विशेष ट्रेन बुधवार सुबह 1262 श्रमिकों को लेकर पहुंची। उन्हें 50 बसों में उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
Bois Locker Room: गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉयज लॉकर रूम ग्रुप को बताया सबसे घातक, कही ये बात
Aarti Shejvalkarगली बॉय फेम एमसी शेर अक्का सिद्धांत चतुर्वेदी हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते है. वो अक्सर अपनी राय सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर करते है. हाल ही में सिद्धांत ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिल्ली के बॉयज गर्ल्स लॉकर रूम ग्रुप का तीव्र शब्दों में अपना गुस्सा जाहिर किया है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वॉर, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला वापस लेने के लिए कहा
Dinesh Dubeyकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मोदी सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है. दरअसल केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद कर (Excise Duty) में भारी बढ़ोतरी की.
शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या
Bhashaगौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण राज्य में लंबे अंतराल के बाद बीते सोमवार से ही शराब की दुकानें फिर से खोली गई हैं।