मुख्य समाचार
सरकार के आर्थिक पैकेज की घोषणा से सेंसेक्स 637 अंक की छलांग के साथ 32,000 अंक के पार
Bhashaदिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,474.36 अंक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ लाभ गंवा दिया और अंत में यह 637.49 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,008.61 अंक पर बंद हुआ।
रेड जोन में शामिल इंदौर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय: जिलाधिकारी
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल इंदौर के एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जिले में लॉकडाउन इस महीने के आखिर तक बढ़ना लगभग तय है और स्थानीय लोगों को इसके लिये मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिये.
गुजरात के मंत्री चूड़ास्मा ने अपना निर्वाचन रद्द किये जाने के फैसले को न्यायालय में दी चुनौती
Bhashaगुजरात की विजय रूपाणी सरकार में कानून मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ास्मा ने अपनी अपील में उनके मामले का निबटारा होने तक अंतरिम राहत के रूप में उच्च न्यायालय के मंगलवार के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।
Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के छह नए मामले सामने आए
Bhashaजनपद गौतम बुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 236 हो गयी. जिला निगरानी अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार को 167 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें छह मरीज कोविड-19 से संक्रमित मिले.
निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पी चिदंबरम का पलटवार, कहा- वित्त मंत्री के भाषण में गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ नहीं हैै
Bhashaकांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज का जो ब्यौरा पेश किया है उसमें गरीबों, प्रवासी मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह देश के कमजोर वर्ग के 13 करोड़ लोगों के खातों में पैसे डाले. चिदंबरम ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली रात प्रधानमंत्री ने पैकेज की घोषणा की थी, हालांकि कुछ ब्यौरा नहीं दिया था.
लॉकडाउन बावजूद यात्रियों को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिलेंगी डीटीसी की बस
Bhashaपुलिस के सूत्रों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 11 जिला मुख्यालयों तक बस चलाएगा।
जम्मू-कश्मीर में पुलिस द्वारा दुकानों में ‘तोड़फोड़’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bhashaदो मिनट से कुछ अधिक लंबे वीडियो में, पुलिसकर्मी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नसरुल्लापोरा गांव में लोगों की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।
चीन का दावा- उसके सैनिक चीनी सीमा के अंदर गश्त कर रहे
Bhashaसीमा पर तनाव जारी रहने और यह पूछे जाने पर कि कारोबार को चीन से बाहर आकर्षित करने की भारत सरकार की कथित योजना से असहमत होने से क्या इस घटना का संबंध है, इस पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि सैनिकों की झड़प को लेकर दोनों देश राजनयिक स्तर पर संपर्क में हैं।
खड़से अगर हमारी विचारधारा को स्वीकार करें तो उनका कांग्रेस में स्वागत है: थोराट
Bhashaमहाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि अगर खड़से कांग्रेस विचारधारा को स्वीकार करें तो पार्टी में उनका स्वागत है।
लुधियाना में प्रवासी मजदूरों ने विरोध मार्च निकाला
Bhashaमजदूरों ने कहा कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं और वे अपने गृह राज्य वापस लौटना चाहते हैं।
वायदा में सरसों भाव समर्थन मूल्य से नीचे, देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में बाधक: व्यापारी
Bhashaबहरहाल, लॉकडाऊन में ढील दिये जाने से कारोबार तथा मांग बढ़ने के साथ मंडियों में आवक कम होने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, बिनौला मिल डिलीवरी (हरियाणा) तेल की कीमतों में सुधार रहा। भाव ऊंचा बोले जाने से कच्चा पाम तेल और पामोलीन की कीमतों में भी सुधार दर्ज हुआ जबकि दूसरी ओर, स्थानीय मांग कमजोर रहने की वजह से मूंगफली तेल के भाव नरमी में बंद हुए।
नायडू और बिरला ने संसद की प्रथम बैठक के 68 वर्ष पूरा होने पर देशवासियों को बधाई दी
Bhashaलोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्य एवं कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा और राज्यसभा के सभाकक्षों और ऐतिहासिक केन्द्रीय का दौरा किया।
देश में कंप्यूटरों की बिक्री 2020 की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत गिरी : आईडीसी
Bhashaशोध कंपनी आईडीसी की रपट के अनुसार बिक्री में यह गिरावट सभी श्रेणियों में रही। इसकी प्रमुख वजह कोविड-19 संकट की वजह से आपूर्ति श्रृंखला का बाधित होना है। इसकी वजह से चीन में विनिर्माण और लॉजिस्टिक प्रभावित हुआ।
एनबीएफसी, आवास वित्त कंपनियों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिये 30,000 करोड़ रुपये के कर्ज : पैकेज
Bhashaउन्होंने इसके अलावा निम्न साख रखने वाले एनबीएफसी, आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के लिये 45,000 करोड़ रुपये की आंशिक ऋण गारंटी (पार्शियल क्रेडिट गारंटी) योजना 2.0 की भी घोषणा की। इस पहल का मकसद है कि ये कंपनियां व्यक्तियों तथा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र की इकाइयों को अधिक कर्ज सहायता दे सकें।
प्रवासियों का रेलयात्रा खर्च उत्तराखंड सरकार वहन कर रही-मंत्री
Bhashaकौशिक ने बताया कि अब तक अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिये 2,02,006 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 63,000 प्रवासी विभिन्न माध्यमों से राज्य में पहुंच चुके हैं । उन्होंने बताया कि इनमें से 6000 वे लोग भी हैं जो अपने साधनों से वापस लौटे हैं ।
आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए 3.4 लाख से अधिक पास जारी किए गए
Bhashaलॉकडाउन के दौरान आपातकालीन स्थिति में एक जिले से दूसरे जिले या अन्य राज्यों में जाने के लिए लोगों की पुलिस विभाग में पास के लिए आवेदन करना पड़ता है ।
मुंबई में कोरोना का कहर जारी: धारावी में कोविड-19 से संक्रमित 66 नए मामले आए सामने, इलाके में कुल संख्या 1028 पहुंची
Team Latestlyकोविड-19 से संक्रमितों की संख्या देश में तेजी से बढ़ रही है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिला है. कोविड-19 को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बरकरार है. मुंबई में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी बीच मुंबई के धारावी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
लॉकडाउन में नए नियमों के साथ चल रही ट्रेनें, रेलवे अधिकारी ने बताया क्या कुछ है नया
PBNS Indiaलंबे अंतराल के बाद अब रेल मंत्रालय ने लंबे रूट की कुछ स्पेशल ट्रेनों को बहाल कर दिया है, ताकि लॉकडाउन की वजह से फंसे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. रेलवे ने क्या तैयारी की है और यात्रा के लिए क्या दिशा-निर्देश हैं. साथ ही आने वाले समय में कौन सी ट्रेन चलाई जाएगी और यात्रियों को क्या सुविधा दी जा रही है?
दिल्ली हिंसा: याचिका पर शीघ्र सुनवाई की वृंदा की अर्जी पर अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब
Bhashaन्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और उसे शीघ्र सुनवाई की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिये तीन हफ्ते का वक्त दिया।
बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेस भी अमिताभ बच्चन की तरह बन सकती हैं कौन बनेगा करोड़पति की काबिल होस्ट, ये हैं उनके नाम
Harshvardhan Pathakअमिताभ बच्चन अगर केबीसी के होस्ट ना बने तो बॉलीवुड की कौन सी ऐसी 5 एक्ट्रेस हैं जो इस शो को होस्ट कर सकती हैं.