देश में कंप्यूटरों की बिक्री 2020 की पहली तिमाही में 17 प्रतिशत गिरी : आईडीसी

शोध कंपनी आईडीसी की रपट के अनुसार बिक्री में यह गिरावट सभी श्रेणियों में रही। इसकी प्रमुख वजह कोविड-19 संकट की वजह से आपूर्ति श्रृंखला का बाधित होना है। इसकी वजह से चीन में विनिर्माण और लॉजिस्टिक प्रभावित हुआ।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई देश में कंप्यूटरों की बिक्री 2020 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 16.7 प्रतिशत गिर गयी। इस दौरान देश में 18 लाख कंप्यूटर की बिक्री हुई।

शोध कंपनी आईडीसी की रपट के अनुसार बिक्री में यह गिरावट सभी श्रेणियों में रही। इसकी प्रमुख वजह कोविड-19 संकट की वजह से आपूर्ति श्रृंखला का बाधित होना है। इसकी वजह से चीन में विनिर्माण और लॉजिस्टिक प्रभावित हुआ।

पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में 21 लाख कंप्यूटर की बिक्री हुई थी।

कंप्यूटरों की इस बिक्री में डेस्कटॉप, लैपटॉप और कामकाजी कंप्यूटर शामिल हैं।

आईडीसी ने कहा कि देश में मार्च के दौरान लॉकडाउन (पाबंद) की वजह से कंप्यूटर की खुदरा और वाणिज्यिक बिक्री लगभग पूरी तरह ठप रही।

लैपटॉप श्रेणी की बिक्री सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत गिर गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू