जम्मू-कश्मीर में पुलिस द्वारा दुकानों में ‘तोड़फोड़’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दो मिनट से कुछ अधिक लंबे वीडियो में, पुलिसकर्मी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नसरुल्लापोरा गांव में लोगों की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

जमात

श्रीनगर, 13 मई पिछले हफ्ते एक झड़प में एक पुलिस उपाधीक्षक के घायल होने के बाद जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के एक गाँव में पुलिसकर्मियों द्वारा दुकानों और घरों को कथित तौर पर नुकसान पहुँचाए जाने संबंधी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दो मिनट से कुछ अधिक लंबे वीडियो में, पुलिसकर्मी मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में नसरुल्लापोरा गांव में लोगों की दुकानों और घरों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस कर्मी कई दुकानों से सामान निकालते और उन्हें नष्ट करते नजर आते हैं।

यह कथित घटना पिछले सप्ताह शुक्रवार को हुई। घटना से पहले पुलिस उपाधीक्षक फैयाज हुसैन इसी इलाके में उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के दौरान सिर में चोट लगने से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कई घरों, दुकानों और कारों में तोड़फोड़ की और घरेलू सामान भी नष्ट किया।

इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी