सरकार के आर्थिक पैकेज की घोषणा से सेंसेक्स 637 अंक की छलांग के साथ 32,000 अंक के पार

दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,474.36 अंक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ लाभ गंवा दिया और अंत में यह 637.49 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,008.61 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 मई कोरोना वायरस की मार से प्रभावित अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए सरकार की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणाा से बुधवार को शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स 637 अंक की छलांग के साथ 32,000 अंक के पार निकल गया।

दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,474.36 अंक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ लाभ गंवा दिया और अंत में यह 637.49 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,008.61 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 187 अंक या 2.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,383.55 पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि निवेशक आर्थिक पैकेज के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से बाजार दिन के उच्चस्तर तक जाने के बाद कुछ नीचे आया।

सेंसेक्स की कंपनियों में में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक 7.02 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस में भी तेजी रही।

दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल 5.38 प्रतिशत तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में नई जान डालने के लिए बड़े आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा से घरेलू निवेशकों की बाजार के प्रति धारणा को बल मिला।

मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पैकेज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 10 प्रतिशत होगा और आत्म-निर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा बहुप्रतीक्षित पैकेज की घोषणा से निवेशकों का उत्साह लौटा। इससे बाजार में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। ज्यादातर क्षेत्रों के शेयर अच्छे लाभ के साथ बंद हुए।’’

मिडकैप और स्मॉलकैप में 1.97 प्रतिशत तक का लाभ रहा। बाजार बंद होने के बाद प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) सहित कंपनियों के लिए बिना किसी गारंटी के तीन लाख करोड़ रुपये की ऋण सहायता की घोषणा की। इसके अलावा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को 30,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा भी देने की घोषणा की गई है।

इस बीच, अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 75.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.30 प्रतिशत के नुकसान से 29.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी