लॉकडाउन बावजूद यात्रियों को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिलेंगी डीटीसी की बस

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 11 जिला मुख्यालयों तक बस चलाएगा।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के वास्ते अब स्टेशन से आगे की यात्रा के लिए डीटीसी की बस उपलब्ध होंगी।

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 11 जिला मुख्यालयों तक बस चलाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोग भवभूति मार्ग या मिंटो रोड से जा सकते हैं, जबकि डीटीसी की बसों में यात्रा करने वाले लोगों को अजमेरी गेट के सामने पार्किंग क्षेत्र से सवार होना होगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जारी कड़े दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के चलते ट्रेन सेवाएं रोक दी गई थीं, लेकिन मंगलवार से आम जनता के लिए बिलासपुर, डिब्रूगढ़ और बेंगलूरू के लिए तीन ट्रेनों के रवाना होने के साथ ही नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इसी दिन चार ट्रेन पटना, अहमदाबाद, मुंबई और हावड़ा से यहां पहुंचीं।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र के. सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अधिकारियों के करीबी समन्वय में बुधवार को पर्याप्त इंतजाम किए गए, लेकिन साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन का पूरा ध्यान रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी