खड़से अगर हमारी विचारधारा को स्वीकार करें तो उनका कांग्रेस में स्वागत है: थोराट

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि अगर खड़से कांग्रेस विचारधारा को स्वीकार करें तो पार्टी में उनका स्वागत है।

जमात

मुंबई, 13 मई भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से की अपनी पार्टी से बढ़ती तकरार के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को उन्हें अपने पाले में लाने की खुली पेशकश है।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि अगर खड़से कांग्रेस विचारधारा को स्वीकार करें तो पार्टी में उनका स्वागत है।

थोराट ने पत्रकारों से कहा, ''खड़से मेरे पुराने मित्र हैं। हम 1990 से साथ में विधानसभा सदस्य रहे हैं। वह विपक्ष के एक सक्षम और जनाधार वाले नेता हैं। अगर वह हमारी विचारधारा स्वीकार करें तो हमारी पार्टी में उनका स्वागत है।''

खड़से ने दावा किया था कि राज्य में शिवसेना के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 21 मई को होने वाले विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिये मुझसे संपर्क किया था। इस मामले पर थोराट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खड़से का आरोप है कि महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने विधान परिषद चुनाव में उनकी उम्मीदवारी में अड़ंगा लगाया है।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने बुधवार को खड़से पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। अब उन्हें पार्टी के युवा नेताओं का मार्गदर्शन करना चाहिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू