आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए 3.4 लाख से अधिक पास जारी किए गए
लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन स्थिति में एक जिले से दूसरे जिले या अन्य राज्यों में जाने के लिए लोगों की पुलिस विभाग में पास के लिए आवेदन करना पड़ता है ।
मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन शुरु होने से अब तक आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन स्थिति में लोगों के लिए 3.47 लाख यात्रा पास जारी किए हैं। गृह राज्यमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी।
लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन स्थिति में एक जिले से दूसरे जिले या अन्य राज्यों में जाने के लिए लोगों की पुलिस विभाग में पास के लिए आवेदन करना पड़ता है ।
देशमुख ने कहा, ‘‘पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान कुल 3,47,522 पास जारी किए।’’
देशमुख ने कहा कि पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भादसं की धारा 188 के तहत 1,05,532 मामले दर्ज किए हैं और अब तक 20,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न अपराधों के लिए 4.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला है।
मंत्री ने बताया कि अब तक पुलिस पर हमले की 214 घटनाएं हुई हैं जिसमें 764 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)