मुख्य समाचार
आतंकवाद से निपटने के लिये सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है : भारत ने एससीओ बैठक में कहा
Bhashaजयशंकर ने यह टिप्पणी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में की । एससीओ चीन के प्रभाव वाला समूह है जो राजनीतिक एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से संबंधित है ।
संकट से जूझ रही बिजली वितरण कंपनियों को मिलेगी 90 हजार करोड़ रुपये की नकदी
Bhashaवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था का चक्र घुमाने के लिये बिजली वितरण कंपनियों का संकट दूर किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों को उनकी होने वाली लेनदारी के एवज में दो समान किस्तों में नकदी उपलब्ध कराई जायेगी।
कोरोना से जंग: पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ रुपए आवंटित, प्रवासी मजदूरों-वैक्सीन और वेंटिलेटर खरीदने में खर्च होंगे पैसे
Subhash Yadavकोरोना वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस की। चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आई है.कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से गुरूवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पीएम केयर्स फंड से कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए 3100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
एक्मा ने एमएसएमई के लिए घोषित पैकेज का स्वागत किया
Bhashaवाहन कलपुर्जा विनिर्माताओं के संगठन एक्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए की गयी राहत घोषणाओं का बुधवार को स्वागत किया.
गुलाबो सिताबो के बाद अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों के भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा हुई तेज
Team Latestlyरिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे को लेकर इसके निर्माता अलग अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात कह रहें हैं.
Coronavirus: गुजरात में आज कोरोना के 364 नए मामले सामने आए, 29 की मौत
Bhashaगुजरात में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 364 नए मामले सामने आये और 29 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. इसी के साथ इस महामारी के मामले बढ़कर 9,268 हो गये और इससे जान गंवाने वालों की संख्या 537 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
‘‘सतर्क रहें और साहस दिखाएं’’ : एंजेला मर्केल ने लोगों से की अपील
Bhashaउन्होंने बुधवार को कहा कि जो हासिल किया है उसे खतरे में नहीं डाला जा सकता।
सिख विरोधी दंगे: न्यायालय का स्वास्थ्य के आधार पर सज्जन कुमार को अंतरिम जमानत देने से इंकार
Bhashaसज्जन कुमार की तरह ही सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद बलवान खोखर और 10 साल कैद की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक महेन्द्र यादव को भी न्यायालय ने पैरोल पर रिहा करने से इंकार कर दिया।
टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिए ब्रिटेन से मशीन का आर्डर किया भारत ने: तोमर
Bhashaउन्होंने एक बयान में कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद राजस्थान, गुजरात और पंजाब सरकार के अधिकारी टिड्डियों के हमले को काबू करने में लगे हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- टिड्डी से निपटने के लिए ब्रिटेन से मंगाई जा रही हैं नई मशीनें
IANSकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि टिड्डी समस्या से निपटने के लिए सरकार प्रयासरत है और काफी हद तक सफलता मिली भी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए ब्रिटेन से नई मशीनें भी मंगाई जा रही हैं, जिनका आर्डर दिया जा चुका है.
प्रधानमंत्री राहत कोष में जमानत राशि जमा करने का आदेश नहीं दिया जा सकता: मप्र उच्च न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति सुजय पॉल की एकल पीठ ने मंगलवार को उक्त आदेश भोपाल के उन दो लोगों से संबंधित मामले में दिया जिनपर तबलीगी जमात के लोगों को छिपाने का आरोप है। उन्हें निचली अदालत ने जमानत राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का आदेश दिया था।
लोगों के संयुक्त प्रयासों से हम कोविड-19 महामारी पर काबू पाने में भी सफल होंगे : बिरला
Bhashaउपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत की संसद की प्रथम बैठक के 68वें वर्ष पूरा होने के अवसर बुधवार को संसद भवन का दौरा किया और कहा कि पिछले सात दशकों में अनेक बाधाओं का सामना करते हुए देश में संविधान तथा लोकतांत्रिक शासन प्रणाली मजबूत हुई है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 932 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 53 नये मामले सामने आए हैं, उनमें नवादा के नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, पटना, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया एवं मुजफ्फरपुर के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं ।
कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया
Bhashaजुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है।
पंजाब सरकार ने अभी तक एक लाख से अधिक प्रवासियों को गृह राज्य भेजा
Bhashaअधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक पंजाब से 1,10,000 प्रवासियों को लेकर 90 से अधिक ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।’’
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आमिर और रियाज केंद्रीय अनुबंध से बाहर
Bhashaकेंद्रीय अनुबंध में 18 खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा गया है जिसमें उन्हें 12 महीने के लिये मासिक वेतन के अलावा अन्य लाभ मिलेंगे।
भोजन और पैसे खत्म होने पर मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने दिया खाना और धन
Bhashaपुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के सीवान जिले के चैनपुर छितौनी गांव का रहने वाला दीपू पटेल (25) पुणे में रहकर काम करता था। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी छूट गई। जब उसके पास मात्र 1300 रुपए रह गए तो उसने पैदल ही अपने घर लौटने का फैसला किया।
पहली बार, एकल न्यायाधीशों की शीर्ष न्यायालय की तीन पीठों ने 20-20 मामलों की सुनवाई की
Bhashaन्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति रिषिकेश रॉय की एकल न्यायाधीशों वाली तीन पीठों ने 20-20 हस्तांतरण मामलों (वे याचिकाएं जिनमें एक मामले को एक अदालत से दूसरी अदालत में भेजने का अनुरोध किया जाता है) की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई की और आवश्यक आदेश जारी किये।
अभी तक 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं, करीब आठ लाख प्रवासियों को घर पहुंचाया गया
Bhashaइनमें से सबसे अधिक ट्रेनें (301) उत्तर प्रदेश और उसके बाद बिहार (169) पहुंचीं।
थल सेना प्रमुख नरवणे ने पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया
Bhashaसेना प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि 12 से 13 मई को इस दौरे के दौरान सेना प्रमुख नरवणे के साथ दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर भी थे। सेना प्रमुख ने क्षेत्र के दौरे पर अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।