आतंकवाद से निपटने के लिये सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है : भारत ने एससीओ बैठक में कहा

जयशंकर ने यह टिप्पणी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में की । एससीओ चीन के प्रभाव वाला समूह है जो राजनीतिक एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से संबंधित है ।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिये शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से ‘सामूहिक कार्रवाई’ की पुरजोर वकालत की और कहा कि इस क्षेत्र के समक्ष पेश आने वाली सुरक्षा चुनौतियां केवल भौतिक या राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है ।

जयशंकर ने यह टिप्पणी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में की । एससीओ चीन के प्रभाव वाला समूह है जो राजनीतिक एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से संबंधित है ।

इस बैठक की अध्यक्षता रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने की और इसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित एससीओ के सभी सदस्यों देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया ।

इस सम्मेलन में अफगानिस्तान की उभरती स्थिति पर व्यापक चर्चा की गई । इसमें कहा गया है कि शांति वार्ता अफगानिस्तान के लोगों की आकांक्षाओं और पड़ासी देशों के हितों के अनुरूप आगे बढ़नी चाहिए ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ने इस बात को रेखांकित किया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां केवल भौतिक या राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है और आतंकवाद से एससीओ क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को बड़ा खतरा बना हुआ है ।

उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिये सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है ।

सम्मेलन में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति और इस महामारी के कारण कारोबार तथा आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों से निपटने में एससीओ देशों के बीच समन्वय के संभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गई ।

एमईए के अनुसार, ‘‘ जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में भारत की मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की । उन्होंने एससीओ देशों के बीच सूचनाओं, विशेषज्ञता तथा अच्छे अनुभवों को साझा करने की तत्परता पर भी जोर दिया । ’’

विदेश मंत्रियों ने सेंट पीटर्सबर्ग में आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की ।

विदेश मंत्री ने महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा उठाये गए कदमों को भी रेखांकित किया जिसमें 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी शामिल है ।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ उन्होंने एससीओ सदस्य देशों के बीच लाभाकारी कारोबार-आर्थिक सहयोग के लिये उपयुक्त माहौल सृजित करने के बारे में चर्चा की । ’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी