कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया

जुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है।

जमात

बरहामपुर, 13 मई ओडिशा के बरहामपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित 32 साल की एक महिला ने बुधवार को सरकारी अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह महिला गुजरात के सूरत से लौटने के बाद कोविड-19 से संक्रमित पाई गई।

जुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है।

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक एस के मिश्रा ने बताया कि लड़के की, कम वजन की वजह से मौत हो गई जबकि मां और लड़की की हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि महिला हाल में गुजरात से ओडिशा के गंजम जिला लौटी थी। उसने समय से दो महीने पहले ही बच्चों को जन्म दे दिया।

मिश्रा ने बताया कि बच्चों का जन्म सामान्य हुआ। इसके बाद महिला और उसके नवजात को दूसरे मरीजों से दूर अलग कैबिन में रखा गया है।

महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उसे सीतलापल्ली के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा जबकि बच्ची को अलग केंद्र में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक हफ्ते बाद बच्ची की कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\