बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 932 हुई

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 53 नये मामले सामने आए हैं, उनमें नवादा के नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, पटना, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया एवं मुजफ्फरपुर के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं ।

जमात

पटना, 13 मई बिहार में बुधवार को 53 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 932 हो गये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 53 नये मामले सामने आए हैं, उनमें नवादा के नौ, भोजपुर के सात, भागलपुर के छह, पटना, बांका एवं सिवान के चार-चार, बक्सर, बेगूसराय, रोहतास, खगडिया एवं मुजफ्फरपुर के तीन-तीन, गोपालगंज के दो तथा मधुबनी एवं कैमूर के एक—एक मामले शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।

बिहार के सभी 38 जिले अब कोविड—19 की चपेट में आ चुके हैं ।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 116, पटना में 84, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 43, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगडिया में 30, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा एवं गोपालगंज में 24—24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद एवं मुजफ्फरपुर में 15—15, पूर्वी चंपारण में 14, कटिहार एवं अरवल में 12—12, समस्तीपुर एवं बांका में 11—11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में नौ-नौ, गया में आठ, सीतामढी सात, लखीसराय एवं सुपौल में पांच-पांच, अररिया, वैशाली एवं पूर्णिया में चार-चार, शिवहर में तीन तथा जमुई में एक मामले सामने आए हैं ।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 39149 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमण के 386 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू