मुख्य समाचार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर बदली करवट, तेज आंधी-पानी के साथ गिरे ओले
Rakesh Singhराजधानी दिल्ली समेत उससे सटे राज्यों में गुरूवार यानि आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. दिल्ली के कई इलाकों में इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले भी गिरे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. वहीं प्रदेश के गाजियाबाद शहर में भी मौसम ने आचानक करवट ली.
प्रवासियों को लेकर सूरत से हरिद्वार पहुंची रेलगाड़ी से 167 यात्री लापता
Bhashaहरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामले की जांच क्ज्ञ आदेश देते हुए लापता लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
15 मई : मैक्डोनाल्ड्स की शुरूआत का दिन
Bhashaरिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज वही छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।
मध्यम आय वर्ग के लिये आवास सब्सिडी योजना का लाभ मार्च 2021 तक बढ़ाया गया
Bhashaछह लाख से 18 लाख सालाना आय वाले मध्यम आय वर्ग के लिये ‘क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी’ योजना मई 2017 से परिचालन में है और उसे मार्च 2020 तक बढ़ाया गया था।
‘अज्ञानता, अहंकार और असंवेदनशीलता का मिश्रण’ है सरकार का व्यवहार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ निर्मला सीतारमण के आर्थिक पैकेज के दूसरे दिन की घोषणाओं का अर्थ-खोदा पहाड़, निकला जुमला।’’
वायदा कारोबार में भाव टूटने से तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख
Bhashaबाजार सूत्रों ने बताया कि सट्टेबाजों ने जानबूझकर सरसों के भाव को तोड़ रखा है ताकि सरसों किसान औने पौने दाम पर मंडी में अपनी फसल को बेच दें। इस पूरे माहौल से देशी तिलहन उत्पादक किसानों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार को वायदा कारोबार का संचालन इस प्रकार से सुनिश्चित करना चाहिये ताकि सट्टेबाजों पर अंकुश लगे और इस कारोबार से किसानों का हित सध सके।
शिक्षक ने किया बेटी से बलात्कार, मां भी देती थी आरोपी का साथ, दोनों गिरफ्तार
Bhashaमुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की 53 वर्षीय पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और जिला प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
लॉकडाउन: सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन करने के वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर रहा यादवपुर विश्वविद्यालय
Bhashaविश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सामुदायिक रसोई में अपने उत्पादों की आपूर्ति करें स्वयं सहायता समूह : योगी
Bhashaमुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कठिन समय में सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है।
लॉकडाउन में घर वापसी का सहारा बनी साइकिल
Bhashaबड़ी संख्या में प्रवासी कामगार घर लौटने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा पर निकल पड़े हैं। इसकी वजह से नयी-पुरानी साइकिल की मांग भी अचानक बढ़ गई है।
कोविड-19 से जंगः राष्ट्रपति ने अपने वेतन में 30 फीसदी कटौती समेत कई मितव्ययी उपायों की घोषणा की
Bhashaराष्ट्रपति भवन द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, खर्च कम करने और सामाजिक दूरी की पाबंदी का पालन करने के लिये राष्ट्रपति के घरेलू यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों को काफी कम किया जायेगा ।
पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामले दोगुने होने के समय में सुधार, 13.9 दिन हुआ: हर्षवर्धन
Bhashaयहां राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के दौरे के बाद मंत्री ने कहा कि 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
आर्थिक पैकेज उम्मीदों के अनुरूप नहीं होने से सेंसेक्स 886 अंक गिरा, निफ्टी 9,200 अंक से नीचे
Bhashaबीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय दिन में कारोबार के दौरान 955 अंक तक नीचे चला गया था। हालांकि, बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और अंत में यह 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत के नुकसान से 31,122.89 अंक पर बंद हुआ।
कोरोना संक्रमण संबंधी पलानीस्वामी के बयान की स्टालिन ने आलोचना की
Bhashaमुख्यमंत्री के बयान को लेकर उन पर हमला बोलते हुये स्टालिन ने कहा कि वह सरकारी एवं प्रशासनिक विफलता के लिये लोगों एवं अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराये ।
नेपाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 246 हुए
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कपिलवस्तु जिले की छह वर्षीय लड़की के अलावा अन्य कोविड-19 मरीजों में काठमांडू का 32 वर्षीय व्यक्ति और नवलारसी जिले का 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
कोविड-19 हॉटस्पॉट में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने पर विचार कर रही है महाराष्ट्र सरकार
Bhashaबृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान इन स्थानों पर प्रतिबंधों को बढ़ाने की संभावना पर चर्चा की गई।
आर्थिक राहत पैकेज की दूसरी किस्त की मुख्य बातें
Bhasha:आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की दूसरी किस्त में प्रवासी मजदूरों, फेरी वालों और छोटे किसानों को लाभ।
शराब की ऑनलाइन बिक्री पर फैसला 15 मई तक लिया जाए : अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने दिल्ली सरकार को उसके इस आश्वासन का पालन करने को कहा कि वह शराब की ऑनलाइन बिक्री और इसे घर तक पहुंचाने पर फैसला 15 मई तक लेगी।
केंद्र सरकार ने गरीबों और मजदूरों को दिया तोहफा, 'एक देश-एक राशन कार्ड' की नई योजना होगी लागु
Rakesh Singhदेश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार यानि आज एक बार फिर मीडिया को संबोधित किया. इस दैरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी. पहले दिन उन्होंने MSME सेक्टर के बारे में पैकेज की घोषणा की थी.
निर्मला सीतारमण ने किया आत्मनिर्भर भारत पैकेज की दूसरी किस्त का ऐलान, जानिए किसानों, प्रवासी मजदूरों, स्ट्रीट वेंंडर्स और गरीबों को क्या मिला
Subhash Yadavदेश में कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इसी के तहत निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस वार्ता के जरिए दूसरा किस्त में किसे क्या मिला इसका ऐलान किया है. कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों, गरीबो और किसानों को लेकर केंद्र सरकार लगातार निशाने पर रही है.