शिक्षक ने किया बेटी से बलात्कार, मां भी देती थी आरोपी का साथ, दोनों गिरफ्तार

मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की 53 वर्षीय पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और जिला प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

जमात

मुरैना :मध्यप्रदेश:, 14 मई मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 55 वर्षीय एक शिक्षक द्वारा अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की 53 वर्षीय पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और जिला प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस :एसडीओपी: अवनीश बंसल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस घटना की प्राथमिक जांच में तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक एवं उसकी पत्नी पर मामला दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि घर के बाहर किसी को पता न चले, इसलिये इस दंपति ने पीड़ित बेटी को घर में ही कैद कर दिया था।

बंसल ने बताया कि परेशान किशोरी ने अपनी विवाहिता बड़ी बहन को इस बारे में सोमवार को बताया, जिसके बाद बड़ी बहन ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर की। वहां से आये सदस्यों ने किशोरी को मंगलवार को कैद से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर गंभीर पूछताछ कर गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका शिक्षक पिता उससे दो बार 26 मार्च एवं 10 अप्रैल को दुष्कर्म कर चुका है और दुष्कर्म करने से पहले उसके हाथ-पैर बांध दिये गए थे। शिकायत के अनुसार पीड़ित किशोरी की मां भी आरोपी की मदद करती थी और उसे घर में कैद कर रखते थे।

इसी बीच, पोरसा पुलिस थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर काटने के निशान व बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पहले हमने इस पीड़िता की उम्र 16 वर्ष बताई थी, लेकिन मेडिकल जांच में लड़की की उम्र 18 साल बताई गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध को कबूल किया है।

सिंह ने बताया कि आरोपी पिता ने पीड़िता की दो बड़ी बहनों के साथ भी लंबे समय तक पहले छेड़छाड़ की थी। इसकी भी इन बहनों ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज