मध्यम आय वर्ग के लिये आवास सब्सिडी योजना का लाभ मार्च 2021 तक बढ़ाया गया

छह लाख से 18 लाख सालाना आय वाले मध्यम आय वर्ग के लिये ‘क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी’ योजना मई 2017 से परिचालन में है और उसे मार्च 2020 तक बढ़ाया गया था।

जमात

नयी दिल्ली, 14 मई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को आवास क्षेत्र को गति देने के लिये मध्यम आय वर्ग के लिये सस्ते मकानों की 70,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना का विस्तार किये जाने की घोषणा की। योजना के तहत सब्सिडी लाभ की अवधि एक साल बढ़ा दी गई है।

छह लाख से 18 लाख सालाना आय वाले मध्यम आय वर्ग के लिये ‘क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी’ योजना मई 2017 से परिचालन में है और उसे मार्च 2020 तक बढ़ाया गया था।

उन्होंने कहा कि योजना को एक साल के लिये बढ़ाया जा रहा है। इससे 2.5 लाख मध्यम वर्ग परिवारों को लाभ होगा।

वित्त मंत्री ने रेहड़ी, पटरी और खोमचे वालों के लिये 5,000 करोड़ रुपये की विशेष ऋण सुविधा की भी घोषणा की। इसके तहत 10,000 रुपये तक कार्यशील पूंजी उपलब्ध करायी जाएगी। इससे 50 लाख रेहड़ी, पटरी वालों को मदद मिलेगी।

उन्होंने किसानों के लिये राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जरिये 30,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आपात कार्यशील पूंजी वित्त पोषण उपलब्ध कराने की घोषणा की।

नाबार्ड ग्रामीण सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की फसल ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिये 30,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त पुनर्वित्त की सुविधा देगा।

सीतारमण ने कहा कि इससे तीन करोड़ किसानों मुख्य रूप से लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज