लॉकडाउन: सेमेस्टर परीक्षा का मूल्यांकन करने के वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर रहा यादवपुर विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जमात

कोलकाता, 14 मई यादवपुर विश्वविद्यालय ने सभी विभागाध्यक्षों से इस विषय पर सुझाव मांगे हैं कि लॉकडाउन के दौरान सभी छात्रों को एक ही समय में परिसर में उपस्थित रहने या ऑनलाइन माध्यम अपनाने के लिए कहे बिना सेमेस्टर परीक्षा में सौ प्रतिशत मूल्यांकन कैसे पूरा किया जाए।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने अभियांत्रिकी विभाग के अध्यापकों से भी पूछा है कि क्या अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को ऑफलाइन गृह कार्य दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, “लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी हमें छात्रों को कक्षा में बैठाते समय एक-दूसरे के शरीर से दूरी का ध्यान रखना होगा और एक साथ सभी छात्रों को एक कमरे में नहीं बैठाया जा सकता। हमारे बहुत से छात्र स्मार्ट फोन नहीं खरीद सकते और उनके पास इंटरनेट की सुविधा भी नहीं है।”

अधिकारी ने कहा कि इन्हीं कारणों से अभियांत्रिकी विभाग के अध्यापक और विश्वविद्यालय के अधिकारी लॉकडाउन के दौरान गृह कार्य और फोन पर मौखिक परीक्षा जैसे मूल्यांकन के वैकल्पिक तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित योजना को विस्तार से बताते हुए एक अधिकारी ने कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं कि अंतिम वर्ष के छात्रों को आधे गृह कार्य ईमेल और व्हाट्सऐप के जरिये दे दिए जाएं। जिनके पास स्मार्ट फोन या लैपटॉप नहीं हैं वे भेजी गई पढ़ाई की सामग्री अपने दोस्तों, पड़ोसियों, परिजनों या साइबर कैफे के माध्यम से ले सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “छात्र कागज पर गृह कार्य लिख कर उसका चित्र व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिये अभियांत्रिकी विभाग को भेज सकते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज