सामुदायिक रसोई में अपने उत्पादों की आपूर्ति करें स्वयं सहायता समूह : योगी

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कठिन समय में सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है।

जमात

लखनऊ, 14 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुश्किल वक्त में सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने की जरूरत पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को महिला स्वयं सहायता समूह को वर्तमान समय में स्वरोजगार के सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने के लिए कठिन समय में सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है।

योगी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जाने वाले अचार, पापड़ आदि की कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) में आपूर्ति की जाए। इससे समूहों के उत्पाद की सुनिश्चित बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए मास्क और अंगौछे आवश्यक हैं। इस समय इनकी मांग भी अधिक है। इसे देखते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को मास्क तथा अंगौछा तैयार करने के कार्यों से जोड़ते हुए समूहों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को भूखा न रहने देने की हिदायत के साथ संबंधित अधिकारियों को हर परिवार को जरूरत के मुताबिक खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गृह जनपद में पृथक केंद्रों पर प्रवासी कामगार/श्रमिक की थर्मल स्कैनिंग की जाए। कोरोना की दृष्टि से संदिग्ध प्रवासी कामगार/श्रमिक की पूल टेस्टिंग के माध्यम से मेडिकल जांच की जाए। जो बिल्कुल स्वस्थ हों, उन्हें राशन किट उपलब्ध कराते हुए घर पर पृथक-वास के लिए भेजा जाए। घर पर पृथक-वास के दौरान उन्हें 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में थर्मल स्कैनर/अल्ट्ररेड थर्मामीटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच क्षमता में वृद्धि करते हुए इसे सप्ताह के अन्त तक प्रतिदिन 10,000 जांच के स्तर पर लाया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी