मुख्य समाचार
गुजरात के भरूच जिले में फंसे प्रवासी श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव किया
Bhashaये श्रमिक अपने घर जाने को बेसब्र हैं।
पश्चिम बंगाल: BJP सांसद अर्जुन सिंह का आरोप, कहा- सीएम ममता बनर्जी करवाना चाहती हैं मेरी हत्या- राज्यपाल को लिखा पत्र
Vandana Semwalबीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के आदेश पर ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर मेरी हत्या करना चाहते हैं, जिससे मुझे और मेरे परिवार को खतरा है.
अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक में सबसे ज्यादा चर्चा हाथीराम चौधरी के किरदार की, जानिए क्यों है जयदीप अहलावत का ये रोल इतना अहम
Team Latestlyहाथीराम की आइडियोलॉजी है कि दुनिया तीन लोकों में बंटी है. पहला स्वर्ग लोक जहां बड़े अमीर लोग रहते हैं. दूसरा धरती लोक जहां उसके जैसे लोग रहते हैं जबकि तीसरा पाताल लोक जहां कीड़े मकौड़े रहते हैं.
International Family Day 2020: विश्व परिवार दिवस के मौके पर आरएसएस के आठ लाख परिवार एक साथ करेंगे भोजन
Rakesh Singhपूरे विश्व में हर साल 15 मई को इंटरनेशनल डे ऑफ फैमिलीज यानि अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है. इसे विश्व परिवार दिवस भी कहा जाता है. इसी कड़ी में शुक्रवार यानि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने समाज में समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए ब्रज प्रांत में संघ की शाखा से जुड़े करीब आठ लाख परिवार के लोगों को भोज के लिए बुलाया है.
CM योगी आदित्यनाथ ने फिर की अपील, कहा- अपने और दूसरों की सुरक्षा के लिए न चलें पैदल
IANSउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते उप्र के प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों की संख्या भी अधिक है. बावजूद इसके घर वापस आने वाले किसी भी श्रमिक को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्घ है. मेरी अपील है कि खुद और अपने परिवार को जोखिम में डालकर पैदल, दोपहिया वाहन से घर के लिए न चलें.
पवार ने मोदी को पत्र लिखा, संकटग्रस्त चीनी उद्योग के लिए मांगी मदद
Bhashaपवार ने इस बात का भी उल्लेख किया कि मोदी ने एमएसपी, चीनी निर्यात, बफर स्टॉक और इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने जैसी कुछ नीतिगत पहल की हैं। इनमें से कई फैसले मार्च अंत में लागू किए गए लॉकडाउन से पहले लिए गए थे।
प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 20 घायल
Bhashaशुक्रवार देर रात पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए।
सड़कों पर प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही की निगरानी नहीं कर सकते, न ही रोक सकते: न्यायालय
Bhashaकेन्द्र ने शीर्ष अदालत से कहा कि देश भर में इन प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिये सरकार परिवहन सुविधा मुहैया करा रही है लेकिन उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान पैदल ही चल देने की बजाये अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
COVID-19: ऑक्सफोर्ड से आई अच्छी खबर, बंदरों पर हुई टेस्टिंग में काम कर गई कोरोना की वैक्सीन
Team Latestlyकोरोना वायरस के कारण हर जगह हाहाकार मचा हुआ है. आलम ऐसा है कि लाखों की संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के जेनर इंस्टीट्यूट (Jenner Institute) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस वैक्सीन का बंदरो पर सफल परीक्षण किया था. जिसका परिणाम बेहतर आया है. छह बंदरों पर वैक्सीन टेस्ट किया गया था जिसका रिपोर्ट सकारात्मक आया है. ChAdOx1 nCoV-19 ने फेफड़ो को नुकसान पहुंचाने से रोकने में असर दिखाया. अब वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर चल रहा है. जो 13 मई से शुरू किया गया है. इसमें तकरीबन 1000 वॉलंटियर्स ने ट्रायल का हिस्सा लिया है.
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, पटना में पाए गए 99 मरीज
IANSबिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्घि हो रही है. बिहार में कोविड 19 से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1000 को पार कर गई. शुक्रवार को राज्य के छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 122 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि पटना में संक्रमितों की संख्या 99 है.
खादी संस्थाओं ने किए एक लाख 70 हजार मास्क वितरित
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य की खादी संस्थाओं ने एक लाख 70 हजार से अधिक मास्क तैयार कर उपलब्ध कराए हैं।
पंजाब में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की , पत्नी घायल
Bhashaसदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने मृतक की पहचान महंत-मेहली फगवाड़ा बाईपास रोड के साथ गुरु नानक नगर निवासी 70 वर्षीय कश्मीर सिंह के रूप में की।
श्री कृष्णा और लव कुश में स्वप्निल जोशी को बाल कलाकार के रूप में देख उनके बच्चे हुए हैरान
IANSअभिनेता स्वप्निल जोशी आजकल पौराणिक कथाओं पर आधारित कार्यक्रम 'उत्तर रामायण' और 'श्री कृष्णा' को पुन: प्रसारित किए जाने का आनंद ले रहे हैं, जिसमें वह एक बाल कलाकार के तौर पर थे, लेकिन उनका कहना है कि उनके बच्चों को इस बात पर यकीन ही नहीं आ रहा है कि वे अपने पिता को पर्दे पर देख रहे हैं.
अमेरिका: न्यूयॉर्क में अब बच्चों को हो रही है कोविड-19 से संबंधित दुर्लभ बीमारी
Bhashaबच्चों में गंभीर बीमारी और बच्चों की मौत, सूजन की गंभीर बीमारी से संबंधित है जिसे कोविड-19 से जुड़ा ‘पीडियाट्रिक मल्टी-सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम’ कहा जाता है.
प्रवासियों के गृह राज्य लौटने के साथ बढ़े कोरोना के मामले
Bhashaट्रेनों में किसी तरह सवार होकर, ट्रकों और बसों में ठसाठस भरकर या साइकिल चलाकर और पैदल चलकर, लाखों परेशान प्रवासी मजदूरों ने अब घरों को पहुंचना शुरू कर दिया है जब 25 मार्च से लागू लॉकडाउन को 50 से ज्यादा दिन हो गए हैं।
कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 44 लाख के पार, तीन लाख से अधिक मौतें
IANSकोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 44 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख से अधिक हो गई है.
कर्नाटक में 45 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 का आंकड़ा 1,000 से पार
Bhashaराज्य स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
हरियाणा में चुनिंदा मार्गों पर बसों का परिचालन शुरू
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि बसों में शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य है और एक बस में 30 से ज्यादा यात्रियों को नहीं बिठाया जा सकता है। बस सेवा चुनिंदा मार्गों पर शुक्रवार सुबह से शुरू की गई हैं।
सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची उठाकर फरार हुई अज्ञात महिला
Bhashaपुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने बताया कि बंडा थानाक्षेत्र के भानपुर गांव में रहने वाले नेमचंद की पत्नी संजू को प्रसव पीड़ा के कारण बृहस्पतिवार शाम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।
न्यायालय ने डाक्टरों के अस्पतालों के निकट पृथकवास के बारे में केन्द्र से जानकारी मांगी
Bhashaइस मामले में याचिकाकर्ता डा आरूषि जैन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के रेजीडेन्ट डाक्टरों को सात से 14 दिन की ड्यूटी करने के बाद पृथकवास किया जाना चाहिए। लेकिन इन चिकित्सकों को उन स्थानों पर पृथकवास कराया जा रहा है जहां उन्हें कमरे, बाथरूम साझा करने पड़ रहे हैं जबकि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें सामाजिक दूरी बनी रहे।