प्रवासी मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 20 घायल

शुक्रवार देर रात पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए।

जमात

महोबा (उप्र), 15 मई महोबा जिले में पनवाड़ी कस्बे के पास प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक

शुक्रवार देर रात पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए।

प्रवासी मजदूरों को गुजरात से लेकर छत्तीसगढ़ जा रहे ट्रक के चालक को झपकी लग गयी और यह हादसा हो गया है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने बताया कि शुक्रवार देर रात ढाई-तीन बजे के बीच करीब 70-80 प्रवासी मजदूरों को गुजरात से लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा एक ट्रक पनवाड़ी कस्बे में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पलट गया, जिससे उसमें सवार 20 मजदूर घायल हो गए।

उन्होंने कहा, "पनवाड़ी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पनवाड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है।"

इस बीच, पनवाड़ी पुलिस ने कहा, "चालक को अचानक झपकी लग जाने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू