बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, पटना में पाए गए 99 मरीज

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्घि हो रही है. बिहार में कोविड 19 से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1000 को पार कर गई. शुक्रवार को राज्य के छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 122 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि पटना में संक्रमितों की संख्या 99 है.

प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी (Photo Credits: ANI)

पटना, 15 मई: बिहार (Bihar) में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्घि हो रही है. बिहार में कोविड 19 से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1000 को पार कर गई. शुक्रवार को राज्य के छह लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1005 तक पहुंच गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक, "शुक्रवार को राज्य में 6 कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1005 तक पहुंच गई है."

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए छह लोगों में खगड़िया जिले के पांच और सीवान जिले का एक व्यक्ति है. बिहार में गुरुवार को 46 मरीज मिले थे, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 999 पहुंच गई थी. इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिहार में कोरोना संक्रमित 413 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर वापस लौट गए हैें. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र पुलिस में बढ़े COVID-19 के केस, 112 ऑफिसर्स समेत 1061 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अब तक 9 की मौत

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार के सभी 38 जिलों में अब पहुंच चुका है. कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 122 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि पटना में संक्रमितों की संख्या 99 है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात