मुख्य समाचार
मुंबई में कोविड-19 के 1,185 नए मामले, 23 और लोगों की मौत
Bhashaमहानगर में अभी तक संक्रमण से 757 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 21,152 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।
गैर- विर्जिनिया तंबाकू पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाने से 30 हजार करोड़ मिल सकते हैं: एनएचएम
Bhashaनेशनल हेल्थ फोरम (एनएचएफ) नामक इस गैर- सरकारी संगठन ने हाल ही में इस संबंध में केन्द्रीय वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों को पत्र लिखकर गैर- विर्जिनिया तंबाकू की बिक्री का नियमन करने को कहा है। वर्तमान में ऐसा नहीं हो रहा है। यह संगठन तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में काम करता है।
कोरोना संकट से कृषि क्षेत्र हो सकता हे प्रभावित: नीति सदस्य
Bhashaचंद ने एक रिपोर्ट में कहा कि गैर-कृषि क्षेत्रों में कीमत में गिरावट (अवस्फीति) की गंभीर आशंका है जबकि कृषि क्षेत्र में ग्राहकों के स्तर पर अस्थायी तौर पर कीमत वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं उत्पादक के स्तर पर मूल्य धाराशायी हो सकता है।
उच्च न्यायालय ने पूजा के सभी धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने की याचिका खारिज की
Bhashaअदालत ने कहा कि ऐसा करने से भीड़ एकत्र होगी और कोविड-19 के हालात में अधिकारी इसे काबू करने में सक्षम नहीं होंगे।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का एक और मामला सामने आया
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति नई दिल्ली से पिछले दिनों लौटा था तब से उन्हें सूरजपुर के पृथकवास केंद्र में रखा गया है। उनके नमूने को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय जांच के लिए भेजा गया था। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
कोविड-19 संकट छोटी निजी डेयरी इकाइयों को प्रभावित करेगा: इंड-रा
Bhashaइनमें से ज्यादातर मिठाई की दुकानों और कस्बों में स्थानीय स्तर पर दूध की आपूर्ति पर निर्भर करने वाली है।
मेरठ में कोविड-19 से एक डॉक्टर की मौत, कुल सात नये मामले सामने आए
Bhashaवहीं मेरठ में सोमवार को मृतक डॉक्टर सहित सात और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 334 हो गई है।
जनवरी में जेएनयू में हुई हिंसा के सभी मामलों की जांच के लिये एसआईटी गठित की: पुलिस ने अदालत से कहा
Bhashaजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हिंसा की ये घटनाएं तीन, चार और पांच जनवरी को हुई थी।
प्रवासी मजदूरों को लेकर राजघाट पर धरना दे रहे यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में लिया
Bhashaसिन्हा के साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिलीप पांडेय भी शामिल हुए और उन्होंने लॉकडाउन की वजह से जहां-तहां फंसे हुए प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए उचित बंदोबस्त करने की मांग की।
कोविड-19: अमेरिकी कंपनी ने कहा, टीका विकास के शुरुआती परिणाम आशाजनक
Bhashaन्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर के अनुसार मॉडर्ना नामक कंपनी ने कहा कि लोगों में परखा जाने वाला पहला कोरोना वायरस टीका सुरक्षित प्रतीत होता है।
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से तीन और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 16 हुई
Bhashaएक अधिकारी ने बताया, ‘‘अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में 75 वर्षीय व्यक्ति का एसएमएचएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी आज सुबह मौत हो गई।’’
मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 259 नये मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 5,236 हुई
Bhashaयह जानकारी मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।
हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को गलत छंटनी के आरोप में श्रम विभाग का नोटिस
Bhashaश्रम आयुक्त कार्यालय ने नेशनल इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉयज सीनेट (एनआईटीईएस) की शिकायत पर कंपनी को नोटिस जारी किया। एनआईटीईएस आईटी उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण एवं लाभ के लिये काम करता है।
महाराष्ट्र मे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 35,058 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है जब राज्य में कोविड-19 के 2,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
पुणे के अनुसंधानकर्ताओं ने बनाया नैनो पदार्थ आधारित हैंडवाश
Bhashaइन वस्तुओं को जुन्नर स्थित श्री शिव छत्रपति कालेज के डॉ रविंद्र चौधरी के नेतृत्व वाले दल ने विकसित किया है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रद्यौगिकी सामग्री केंद्र (सीएमईटी) के पूर्व महानिदेशक डॉ दिनेश अमलनेरकर ने उनकी सहायता की है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में हो सकता है पांच प्रतिशत संकुचन : गोल्डमैन साक्स
Bhashaउसने अपनी ताजार रपट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी- मार्च) तिमाही के मुकाबले भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 45 प्रतिशत गिर सकताहै। लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियों के लगातार बंद रहने की वजह से यह स्थिति बनी है।
श्रमिकों को ले जा रही गाड़ी का पहिया निकला, दो मजदूरों की मौत 23 घायल
Bhashaमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुम्बई और गोवा में फंसे हिमाचल प्रदेश के 1200 से अधिक लोग अपने राज्य पहुंचे
Bhashaउपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि ये ट्रेनें तड़के ऊना पहुंचीं तथा मुम्बई से 697 और गोवा से 588 लोग लौटे हैं।
कुंबले की अगुवाई वाली समिति ने लार के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की
Bhashaसमिति ने वीडियो कान्फ्रेंस जरिये बैठक में सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये फिर से दो गैर तटस्थ अंपायरों को रखने की भी सिफारिश की।
तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं:ममता
Bhashaयह तूफान राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।