तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं:ममता

यह तूफान राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

जमात

कोलकाता, 18 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि चक्रवात अम्फान के चलते पैदा होने वाली किसी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिये तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित सभी एहतियाती कदम उठाये गये हैं।

यह तूफान राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

ममता ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) को जोखिम वाले इलाकों में भेजा गया है।

ममता ने राज्य सचिवालय में कहा, ‘‘हम अम्फान के लिये स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा, गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय और आपदा प्रबंध विभाग स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।’’

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि राहत सामग्री, पैक भोजन, अन्य जरूरी वस्तुएं राज्य के तटीय इलाकों में भेजी गई हैं।

चक्रवात अम्फान एक प्रचंड तूफान में तब्दील हो गया है और इसके उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजरने, पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश तट को दीघा एवं हतिया द्वीप के बीच से 20 मई को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल को ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है। साथ ही, कोलकाता, हुगली, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान होने के प्रति आगाह किया।

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात अम्फान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिये एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य के रेजीडेंट कमिश्नर शरीक हुए।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने समीक्षा बैठक बुलाते समय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया क्योंकि उसने राज्य से संपर्क नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है...यहां तक कि मुख्य सचिव को जानकारी नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नियम यह है कि यदि आप बैठक में राज्य के किसी अधिकारी को बुला रहे हैं तो सरकार को इस बारे में सूचना देनी चाहिए, या यह मुख्य सचिव के परामर्श के साथ किया जाना चाहिए। हालांकि, किसी से मशविरा नहीं किया गया। मैं नहीं जानती कि इसे असंवैधानिक कहा जाना चाहिए, या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...इसमें रेजीडेंट कमिश्नर का क्या काम था...क्या वह राज्य सरकार है? मुझे लगता है कि गृह मंत्रालय को गुमराह किया गया...। सिर्फ भगवान जानते हैं कि क्या हुआ।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य के तटीय इलाके में रह रहे लोगों से अगले तीन-चार दिनों तक सतर्क रहने को कहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और ईस्ट मिदनापुर में रह रहे लोगों को, खासतौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को, सावधान रहना चाहिए।

ममता ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि तूफान उग्र रूप धारण कर रहा है। हमने अधिकारियों को लोगों को इस बात के लिये मनाने का निर्देश दिया है कि वे लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें जिलों में भेजी गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी