मुंबई में कोविड-19 के 1,185 नए मामले, 23 और लोगों की मौत

महानगर में अभी तक संक्रमण से 757 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 21,152 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।

जमात

मुंबई, 18 मई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,185 नए मामले आए हैं, जबकि 23 और लोगों की मौत हुई है।

महानगर में अभी तक संक्रमण से 757 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 21,152 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।

आज आए 1,185 नए मामलों में से 300 मामले ऐसे हैं जिनकी जांच 12 से 16 मई के बीच निजी प्रयोगशालाओं में हुई थी।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 504 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इसके साथ ही महानगर में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 5,516 हो गई है।

उसमें कहा गया है, ‘‘कुल 804 नए संदिग्ध मामलों में लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’

बीएमसी ने बताया कि मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में आज कोविड-19 के 85 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,327 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से हालांकि धारावी में आज कोई मौत नहीं हुई है। धारावी में अभी तक संक्रमण से 56 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी