मुख्य समाचार
मुंबई में बेस्ट के 9 कर्मचारी पाए गए कोरोना से संक्रमित, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 137 हुई
Nizamuddin Shaikhदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) कोरोना वायरस सेस धीरे- धीरे गिरते ही जा रही है. आम लोग हो या खास हर कोई एक के बाद एक चपेट में आ रहा है. मुंबई में अब तक बेस्ट के 128 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये थे. वहीं इस महामारी से बेस्ट (Best) के 9 और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं.
श्रीनगर में 300 बिस्तरों वाले कोविड स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए
Bhashaकश्मीर में सोमवार से अब तक कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हो चुकी है जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
गैस रिसाव मामले में एलजी पालीमर्स को एनजीटी जाना होगा: न्यायालय
Bhashaइस कंपनी ने सात मई को हुये गैस रिसाव के मामले में स्वत: ही कार्यवाही शुरू करने के हरित अधिकरण के अधिकार पर सवाल उठाते हुये यह याचिका दायर की थी।
होटल उद्योग को पटरी पर लाने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा : आदित्य ठाकरे
Bhashaउन्होंने कोरोना वायरस संकट के बाद राज्य में होटल उद्योग को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर जोर दिया।
कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंटल क्लीनिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किये
Bhashaदिशानिर्देशों में कहा गया है कि दंत चिकित्सक, उनके सहायक और दांत का इलाज कराने वाले रोगियों को आपस में संक्रमण का बड़ा जोखिम है क्योंकि दांत के इलाज में डॉक्टरों को रोगियों के करीबी संपर्क में आना होता है।
ब्वॉयज लॉकर रूम जैसे ग्रुप हटाने के लिये याचिका पर केन्द्र और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जवाब तलब
Bhashaन्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विचारक के एन गोविन्दाचार्य के आवेदन पर गृह मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ ही फेसबुक, गूगल और ट्विटर को नोटिस जारी किये।
रिलायंस राइट इश्यू से प्राप्त राशि के तीन चौथाई का इस्तेमाल रिण चुकाने में करेगी
Bhashaआरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। यह इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा।
चक्रवात ‘अम्फान’: एनडीआरएफ की 41 टीमों को पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तैनात किया गया
Bhashaप्रधान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के रूप में यह दूसरी आपदा आ रही है क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और इसलिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।
असम ने चक्रवात ‘अम्फान’ पर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया
Bhashaभारतीय मौसम विज्ञान विभाग को उद्धृत करते हुए मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि असम में चक्रवात के व्यापक प्रभाव की संभावना है, खासकर पश्चिम असम के जिलों में।
E-Pass For Inter-State Travel During Lockdown 4: ई-पास के लिए नई वेबसाइट serviceonline.gov.in/epass पर ऐसे करें अप्लाई
Dinesh Dubeyलॉकडाउन के मानदंडों के अनुसार ई-पास प्राप्त करने के बाद दूसरे राज्य में फंसे हुए व्यक्ति अपने घर लौट सकते है. हर राज्य सरकार ने ई-पास जारी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. जबकि केंद्र ने एकल-बिंदु एक्सेस वेबसाइट serviceonline.gov.in/epass/ को लांच कर ई-पास प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है.
एक हजार बसों को लेकर कांग्रेस और यूपी सरकार में गतिरोध
Bhashaकांग्रेस के मुताबिक बसें राजस्थान -उप्र सीमा पर खड़ी हैं और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रही हैं।
‘अम्फान’ ओडिशा तट के करीब पहुंचा, कुछ हिस्सों में बारिश
Bhashaमौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर विश्वास ने कहा कि सुबह ‘अम्फान’ का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 420 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 570 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 700 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।
एएफआई ने अभ्यास शिविर में खिलाड़ियों को हाथ मिलाने, गले मिलने और थूकने पर रोक लगाई
Bhashaदेश में लागू लॉकडाउन की अवधि को चौथी बार 31 मई तक बढ़ाए जाने के बाद सरकार से खेल परिसरों और स्टेडियमों को खिलाड़ियों के लिए खोलने की अनुमति दी।
घर जाने के लिए संघर्ष करते श्रमिकों के परिजन कठिन समय में उन्हें अपने पास चाहते हैं
Bhashaलॉकडाउन के कारण व्यवसाय समाप्त होने से पहले बिहार से आए 27 वर्षीय महतो उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में बेलदार का काम करते थे लेकिन अब वह और उनके साथी बेरोजगार हैं।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर 1.10 लाख मामले दर्ज और 20,900 लोग गिरफ्तार
Bhashaपुलिस ने बताया कि इनमें से ज्यादातर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सरकारी आदेशों को नहीं मानने को लेकर मामला दर्ज हुआ है।
महाराष्ट्र सरकार ने उच्च न्यायालय से कहा : मुंबई में पालघर के कर्मचारियों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था नहीं
Bhashaअपने आपदा प्रबंधन, राहत और पुनर्वास विभाग के माध्यम से दायर हलफनामे में राज्य सरकार ने कहा कि महानगर प्रतिदिन आने-जाने वाले इस तरह के कर्मियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए मुंबई में आवास मुहैया कराना राज्य की मशीनरी पर बोझ डालना होगा, जो कोविड-19 महामारी के कारण पहले से ही काफी बोझ तले दबी हुई है।
दिल्ली हिंसा : आरोपी की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलस से जवाब तलब किया
Bhashaघटना के बाद इस आरोप में तीन मार्च को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से शाहरूख पठान को गिरफ्तार किया गया था और वह अभी जेल में है । आरोपी ने अपने पिता के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुये जमानत की अर्जी दाखिल की है।
पंकज कपूर के साथ तलाक पर बोली नीलिमा अजीम, कहा- ये मेरा फैसला नहीं था और ये तकलीफों से भरा था
Team Latestlyएक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने ने पंकज कपूर के साथ अपने तलाक की खबर पर खुलकर बात की है. उहोने कहा कि तलाक लेने का फैसला उनका नहीं था. लेकिन उन्होंने पंकज के फैसले का साथ दिया. उनके लिए ये बेहद तकलीफदेह भी था. नीलिमा ने बताया कि डाइवोर्स के पीछे पंकज के अपने कारण थे.
लॉकडाउन: तेलंगाना में निजी स्कूलों के शिक्षक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी के शिकार
Bhashaतेलंगाना प्राइवेट टीचर्स फोरम के अध्यक्ष शेख शब्बीर अली ने दावा किया कि राज्य में लगभग 11,700 सरकारी-मान्यता प्राप्त निजी स्कूल हैं, जिनमें लगभग 1.50 लाख शिक्षक कार्यरत हैं और उन्हें 15 मार्च से वेतन नहीं मिला है। कोई विकल्प नहीं मिलने पर कुछ निजी स्कूलों के शिक्षक अब गांवों में खेती करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
मणिपुर ने गृह मंत्रालय से राज्य में स्थित एनएससीएन-आईएम के ‘अनधिकृत’ शिविरों को हटाने के लिए कहा
Bhashaमुख्य सचिव जे सुरेश बाबू ने गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में इस मुद्दे पर जोर दिया है। इसमें कहा गया है, ‘‘बड़ी संख्या में नागरिक संगठनों को इन शिविरों में खुलेआम आमंत्रित किया गया।’’