रिलायंस राइट इश्यू से प्राप्त राशि के तीन चौथाई का इस्तेमाल रिण चुकाने में करेगी

आरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। यह इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अपने मेगा राइट इश्यू से मिलने वाली राशि में से तीन- चौथाई का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने में करेगी। राइट इश्यू के पेशकश दस्तावेज में इसका उल्लेख किया गया है।

आरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। यह इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा।

दस्तावेज में कहा गया है, इसमें से 39,755.08 करोड़ रुपये की राशि ‘‘कंपनी द्वारा लिये गये कर्ज के पूर्ण अथवा एक हिस्से के भुगतान अथवा समय से पहले चुकाने के लिये किया जायेगा।’’

शेष 13,281.05 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कार्यों में किया जायेगा।

राइट इश्यू दस्तावेज के मुताबिक निवेशकों को इसमें आवेदन के लिये शुरु में केवल 25 प्रतिशत भुगतान ही करना होगा। शेष राशि को अगले साल मई और नवंबर में दो किस्तों में चुकानी होगी।

राइट इश्यू के तहत आरआईएल के प्रत्येक 15 शेयर के बदले एक शेयर दिया जायेगा। यह शेयर 1,257 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर आवंटित किये जायेंगे। राइट इश्यू के लिये आवंदन करते समय शेयरधारक को 314.25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान करना होगा। शेष 942.75 रुपये की राशि को दो किस्तों में चुकाना होगा। मई 2021 में 25 प्रतिशत की अगली किस्त 314.25 रुपये प्रति शेयर और उसके बाद नवंबर 2021 में शेष 50 प्रतिशत राशि, 628.50 रुपये का भुगतान निवेशक को करना होगा।

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 30 अप्रैल को प्रत्येक 15 शेयरों के लिये एक राइट इश्यू शेयर जारी कर 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की है। राइट इश्यू 1,257 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दिया जायेगा। बीएसई में कंपनी का शेयर मूल्य 1,408 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट