असम ने चक्रवात ‘अम्फान’ पर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को उद्धृत करते हुए मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि असम में चक्रवात के व्यापक प्रभाव की संभावना है, खासकर पश्चिम असम के जिलों में।

जमात

गुवाहाटी, 19 मई असम सरकार ने चक्रवात ‘अम्फान’ को लेकर मंगलवार को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह, स्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को उद्धृत करते हुए मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि असम में चक्रवात के व्यापक प्रभाव की संभावना है, खासकर पश्चिम असम के जिलों में।

उन्होंने सभी संभागीय आयुक्तों, जिला उपायुक्तों और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजे संदेश में कहा, ‘‘इस स्थिति को देखते हुए आपसे आग्रह किया जाता है कि सुनिश्चित करें कि एहतियाती एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा जाए ताकि जान-माल की क्षति नहीं हो।’’

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को तैयार रखा जाए ताकि जरूरत के मुताबिक उनकी सेवाएं हासिल की जा सकें।

कृष्ण ने कहा, ‘‘एएसडीएमए के सीईओ इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाने पर विचार करें।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में अनुमान व्यक्त किया है कि असम के पश्चिमी जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होगी।

इसने कहा, ‘‘असम के पश्चिमी जिलों और मेघालय में 21 मई को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर काफी भारी बारिश होने का अनुमान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड