होटल उद्योग को पटरी पर लाने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा : आदित्य ठाकरे

उन्होंने कोरोना वायरस संकट के बाद राज्य में होटल उद्योग को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर जोर दिया।

जमात

मुंबई, 19 मार्च कोरोना वायरस महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए होटल उद्योग को फिर से पटरी पर लाने और उसकी तरक्की के लिए सभी संबंधित पक्षों को मिलकर चलना होगा। यह बात महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कही।

उन्होंने कोरोना वायरस संकट के बाद राज्य में होटल उद्योग को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर जोर दिया।

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार महाराष्ट्र को पर्यटन अनुकूल राज्य के रूप में विकसित करना चाहती है।

मंत्री ने होटल उद्योग की विभिन्न चिंताओं का समाधान करते हुए कहा, ‘‘हमें महाराष्ट्र को आगे ले जाना होगा, दुनिया के समकक्ष। मैं वास्तव में चाहता हूं कि महाराष्ट्र पहला राज्य हो जो होटल उद्योग में बेहतर काम करेगा।’’

उन्होंने कहा कि होटल उद्योग को पटरी पर लाने के लिए कई प्रयास करने होंगे और उसके लिए दूसरे क्षेत्रों से गठजोड़ करने की जरूरत पर बल देना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से 9...11 ने पर्यटन की रूपरेखा बदल दी वैसे ही कोविड-19 भी बदल देगा। हमें समन्वय बिठाना होगा, मुंबई और महाराष्ट्र में स्थान सीमित हैं। इसलिए हमें एकजुट होकर एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा।’’

होटल उद्योग के प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज