मुख्य समाचार
बीसीसीआई की निगाहें मानसून के बाद वापसी पर, दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिये प्रतिबद्ध
Bhashaक्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को खुलासा किया कि बीसीसीआई ने अगस्त के आखिर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की इच्छा जतायी है। इससे पहले बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी ने मानसून के बाद खेल शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की थी।
कोरोना का कहर: दुनियाभर में COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 50 लाख के करीब, 3 लाख 28 हजार से अधिक मौतें
IANSकोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में गुरुवार सुबह तक कुल 49 लाख 95 हजार 712 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 28 हजार 95 रही. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 93 हजार 431 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 51 हजार 668 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 8 हजार 705 मामलों के साथ रूस का स्थान है.
चीन: वुहान में जंगली जानवरों को खाने पर लगा बैन
Rakesh Singhलगभग पूरी दुनिया में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी. इस खतनाक वायरस से अबतक तीन लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जानें लेने के बाद अब चीन ने वुहान की मीट मार्केट को बंद कर दिया है.
हवाई किराये की सीमा उड़ान अवधि के आधार पर सात भागों में बांटी गयी :पुरी
Bhashaमंत्री ने बताया कि पहले बैंड में वो उड़ानें होंगी जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है। इनकी किराये की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं होंगी।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए
Bhashaकोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत के लिए सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। यानी आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है।
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने अलविदा और ईद की नमाज घर में ही अदा करने की अपील की
Bhashaशाही इमाम ने एक वीडियो जारी कर कहा, " आज कल लॉकडाउन चल रहा है। बीमारी फैलने का बहुत डर है। कानून की पाबंदियां हैं। लिहाजा जो परामर्श जारी किया जा रहा है उसी पर अमल करें।"
बजाज फिनसर्व का शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत घटा
Bhashaकंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को हटा दिया जाए तो कंपनी को समीक्षावधि में 1,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता।
दिल्ली में सीआरपीएफ के एक एएसआई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत
Bhashaदेश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ में कोविड-19 संक्रमण के कारण हुई यह दूसरी मौत है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) में कोरोना वायरस संक्रमण से यह सातवीं मौत है।
वकीलों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कोट, गाउन पहनने की जरूरत नहीं : उच्च न्यायालय
Bhashaन्यायालय की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया कि बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने वकीलों को उसके समक्ष और उसकी नागपुर, औरंगाबाद और गोवा पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान काला कोट और गाउन नहीं पहनने की छूट प्रदान की है।
ऋषि कपूर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कमाल आर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Bhashaदिवंगत अभिनेताओं-- ऋषि कपूर और इरफान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
तमिलनाडु सरकार ने टीवी सीरियल की शूटिंग को दिखाई हरी झंडी, इन नियमों को करना होगा फॉलो
IANSतमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को राज्य में कुछ शर्तों के साथ टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग की अनुमति दे दी. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पलानीस्वामी ने उद्योग से मिले रीप्रजेंटेशन पर विचार किया और टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग को शर्तो के साथ शुरू करने की अनुमति दी है.
सरकार के आर्थिक पैकेज का तुरंत असर कम, दीर्घकाल में दिखेगा ज्यादा, बढ़ेगी महंगाई: अर्थशास्त्री
Bhashaअर्थशास्त्रियों ने यह भी कहा है कि जिस प्रकार से मजदूरों का पलायन हो रहा है और बड़ी संख्या में कामगार काम धंधे वाले राज्यों से निकलकर अपने गृह राज्यों में जा रहे हैं, उससे आने वाले समय में आपूर्ति श्रृंखला गड़बड़ा सकती है और महंगाई बढ़ सकती है।
अभ्यास की मानक संचालन प्रक्रिया जारी, कब शुरू होगा इसका साइ ने नहीं दिया जवाब
Bhashaएथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और निशानेबाजी समेत 11 खेलों में आउटडोर अभ्यास की अनुमति दे दी गई है । भारोत्तोलक, तीरंदाज, साइकिलिस्ट, तलवारबाज, पहलवान और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी सुरक्षा उपायों के साथ अभ्यास कर सकते हैं । इसके साथ ही संपर्क खेलों में ‘स्पारिंग’ (अभ्यास के साथी) के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है जबकि तरणताल का इस्तेमाल भी अभी नहीं कर सकेंगे ।
हैदराबाद में एक पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस से मौत
Bhashaपुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय कांस्टेबल का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, 13 मई को जांच में उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद सरकारी गांधी अस्पताल में ले जाया गया। बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
अगर सिर्फ हार्दिक से अपनी तुलना के बारे में सोचूंगा तो अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकूंगा : शंकर
Bhashaशंकर भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे लेकिन टखने की चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।
अमेजन भी अब खाना आपूर्ति बाजार में उतरी, बेंगलूरू से कर रही शुरुआत
Bhashaऑनलाइन’ वस्तुओं की आपूर्ति के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली अमेजन इंडिया अब स्वीगी और जोमैटो जैसी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में है. कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बेंगलुरू के कुछ इलाकों में खाने के सामान की आपूर्ति के लिये परिचालन शुरू कर रही है.
वित्त मंत्री की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ कल बैठक, कर्ज स्थिति का लेंगी जायजा
Bhashaबैठक पहले 11 मई को होने वाली थी, लेकिन आर्थिक पैकेज की घोषणाओं के कारण इसे टाल दिया गया।
Cyclone Amphan के कारण भारत और बांग्लादेश में 1.9 करोड़ लाख बच्चे खतरे में: यूनिसेफ
Bhashaयूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि भारत और बांग्लादेश में चक्रवात ‘अम्फान’ से अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश होने के कारण कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं. साथ ही, पश्चिम बंगाल के सीधे तौर पर इस तूफान की चपेट में आने की आशंका है. चक्रवात के बुधवार को पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचने से तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है. चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है. भारत में तीन और बांग्लादेश में सात लोगों की मौत हुई है.
कोविड-19 :पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 544 धर्मस्थल खोले जाएंगे
Bhashaदेश में कोरोना वायरस महामारी से 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में गुरुवार को पहला कोविड-19 जांच केंद्र शुरू हुआ
Bhashaराज्य से नमूने अब तक जांच के लिए असम और मणिपुर भेजे जा रहे थे।