अभ्यास की मानक संचालन प्रक्रिया जारी, कब शुरू होगा इसका साइ ने नहीं दिया जवाब

एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और निशानेबाजी समेत 11 खेलों में आउटडोर अभ्यास की अनुमति दे दी गई है । भारोत्तोलक, तीरंदाज, साइकिलिस्ट, तलवारबाज, पहलवान और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी सुरक्षा उपायों के साथ अभ्यास कर सकते हैं । इसके साथ ही संपर्क खेलों में ‘स्पारिंग’ (अभ्यास के साथी) के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है जबकि तरणताल का इस्तेमाल भी अभी नहीं कर सकेंगे ।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने अभ्यास के लिये मानक संचालन प्रक्रिया की घोषणा कर दी जिसके तहत रिले अभ्यास में बेटन एक दूसरे के हाथ में नहीं सौप सकेंगे, मुक्केबाज रिंग में नहीं उतरेंगे और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट पर सिर्फ एकल खिलाड़ी अभ्यास करेंगे लेकिन अभ्यास कब शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है ।

एथलेटिक्स, हॉकी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और निशानेबाजी समेत 11 खेलों में आउटडोर अभ्यास की अनुमति दे दी गई है । भारोत्तोलक, तीरंदाज, साइकिलिस्ट, तलवारबाज, पहलवान और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी सुरक्षा उपायों के साथ अभ्यास कर सकते हैं । इसके साथ ही संपर्क खेलों में ‘स्पारिंग’ (अभ्यास के साथी) के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है जबकि तरणताल का इस्तेमाल भी अभी नहीं कर सकेंगे ।

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के चौथे चरण में खेल परिसरों और स्टेडियमों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है

लेकिन यह नहीं बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अभ्यास कब बहाल होगा ।

साइ सचिव रोहित भारद्वाज ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अभ्यास की बहाली स्थानीय प्रशासन की सहमति पर निर्भर करेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर इस्तेमाल के बाद अभ्यास के उपकरणों को संक्रमण रहित किया जायेगा , अभ्यास के साथी के इस्तेमाल पर रोक रहेगी और जिम का प्रयोग बारी बारी से किया जायेगा ।’’

गृह और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यह एसओपी जारी किया गया ।

भारद्वाज की अगुवाई में छह सदस्यीय समिति ने प्रोटोकॉल की अध्यक्षता की ।

इसके तहत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिये आरोग्य सेतु का इस्तेमाल जरूरी रहेगा । इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करना होगा ।

खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखकर सफाई के चाक चौबंद उपाय किये जायेंगे ।

भारद्वाज ने कहा ,‘‘ एसओपी का मकसद खेल गतिविधियां बहाल करना है । इससे हमें वे सिद्धांत मिले हैं जिनके आधार पर गतिविधियां शुरू हो सकती हैं लेकिन सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है । सब कुछ स्थानीय प्रशासन से मशविरे के बाद ही किया जायेगा ।’’

इसमें कहा गया कि सभी खिलाड़ी सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे और अपने उपकरण किसी के साथ साझा नहीं करेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\