उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए

कोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत के लिए सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। यानी आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से मई मध्य तक 6.8 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए गए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत के लिए सरकार ने मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत उज्ज्वला लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की थी। यानी आठ करोड़ लाभार्थियों को 24 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाने है।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल में पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने योजना के लाभार्थियों को 4.53 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए। 20 मई, 2020 तक इन लाभार्थियों को कुल 6.79 करोड़ सिलेंडर दिए जा चुके थे।

यदि गैस सिलेंडर वितरण की यही रफ्तार कायम रहती है तो अप्रैल से जून तक 14 करोड़ से अधिक सिलेंडर नहीं दिए जा सकेंगे, जो 24 करोड़ के लक्ष्य से काफी कम है। सरकार ने इस योजना के तहत 13,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।

बयान में कहा गया है कि सिलेंडर भरवाने का पैसा लाभार्थियों के खातों में डाला जा रहा है। ‘‘लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये गैस सिलेंडर का पैसा अग्रिम में दिया जा रहा है।’’ आपूर्ति श्रृंखला के एक अधिकारी ने कहा कि सिर्फ लोगों को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति ही नहीं की जा रही है बल्कि उन्हें साफ-सफाई और स्वास्थ्य से जुड़े दिशानिर्देशों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

कोरोना वायरस से गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आठ करोड़ लाभार्थियों को एक अप्रैल, 2020 से तीन माह तक मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड