अगर सिर्फ हार्दिक से अपनी तुलना के बारे में सोचूंगा तो अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सकूंगा : शंकर

शंकर भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे लेकिन टखने की चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई विजय शंकर इस सोच में अपना सिर नहीं खपाना चाहते कि भारतीय टीम के लिये सफेद गेंद के प्रारूप में हरफनमौला के रूप में पहली पसंद हार्दिक पंड्या हैं वह नहीं बल्कि वह पूरा फोकस अच्छा प्रदर्शन करके दौड़ में बने रहने पर रखना चाहते हैं ।

शंकर भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा थे लेकिन टखने की चोट के कारण पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।

उसके बाद से वह सीनियर टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि चोटिल पंड्या की जगह शिवम दुबे ने ली । अब पंड्या फिट होकर टीम में वापसी के लिये तैयार हैं ।

विजय ने एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ यदि मुझ पर इसका फर्क पड़ने लगे तो मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकूंगा । मेरा फोकस सिर्फ अपने मैचों और प्रदर्शन पर होना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अच्छा खेलूंगा तो लोग मेरे बारे में बात करेंगे । मैं भारतीय टीम में चुना जाऊंगा । मैं इस बारे में ही सोचता नहीं रहूंगा कि दूसरे खिलाड़ी क्या कर रहे हैं ।’’

तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ मैं लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहता हूं । अच्छा प्रदर्शन करने पर ही यह संभव हो सकेगा ।’’

विजय ने घर की छत पर एस्ट्रोटर्फ विकेट लगा रखी है लेकिन लॉकडाउन के दौरान वह अभ्यास नहीं कर रहे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आम तौर पर मैं गेंद या थ्रोडाउन डालने के लिये दो या तीन लोगों को बुलाता हूं । लॉकडाउन के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रहा । शायद अब अभ्यास शुरू कर सकूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\