कोविड-19 :पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 544 धर्मस्थल खोले जाएंगे

देश में कोरोना वायरस महामारी से 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस्लामाबाद, 21 मई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट देने के बाद लोगों के लिये धर्मस्थलों को खोलेगी। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है।

देश में कोरोना वायरस महामारी से 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रांत में 544 धर्मस्थलों को खोलने का प्रस्ताव और इस कार्य के लिये मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पेश की गई।

धर्म स्थलों का प्रबंधन देखने वाला औकाफ विभाग भी इस बात पर जोर दे रहा है कि धर्म स्थलों को खोला जाना चाहिए क्योंकि उनके बंद रहने से भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रांतीय सरकार को लॉकडाउन के दौरान धर्मस्थलों पर श्रद्धालुओं के आने पर लगी पाबंदी हटाने का सुझाव भेजा था।

धर्मस्थलों में एसओपी को लागू करने लिये कदम उठाने का बैठक में फैसला लिया गया। उम्मीद है कि ईद के बाद एसओपी जारी कर दी जाएगी।

ईद के त्योहार पर सिनेमा हॉल और थियेटर खोलने की एक सिफारिश की भी समीक्षा की गई। यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।

इस बीच, पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,193 नये मामले सामने आये, इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 48,091 हो गये। वहीं, इस महामारी से अब तक 1,017 लोगों की मौत भी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज