बजाज फिनसर्व का शुद्ध लाभ 77 प्रतिशत घटा

कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को हटा दिया जाए तो कंपनी को समीक्षावधि में 1,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता।

जमात

नयी दिल्ली, 21 मई बजाज फिनसर्व का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 77 प्रतिशत घट गया। यह 194 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में 839 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को हटा दिया जाए तो कंपनी को समीक्षावधि में 1,001 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता।

समीक्षावधि में कंपनी की एकीकृत शुद्ध आय दो प्रतिशत बढ़कर 13,294 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 12,995 करोड़ रुपये थी।

सालाना आधार पर कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक शुद्ध लाभ और कुल आय दर्ज की है।

इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 3,369 करोड़ रुपये रहा जो 2018-19 में 3,219 करोड़ रुपये था।

इसी तरह आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत आय 54,351 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 42,606 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट