मुख्य समाचार
पीएम मोदी के 1 हजार करोड़ के पैकेज पर बोली CM ममता बनर्जी- प्रधानमंत्री ने साफ नहीं किया कि ये एडवांस है या पूरा पैकेज
Team Latestlyप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान (Cyclone Amphan) से तबाह हुए कई जिलों का हवाई दौरा किया. पीएम मोदी ने अपने इस दौरे के बाद राज्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की. पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इमरजेंसी फंड के तौर पर 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है, लेकिन उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया है कि ये एडवांस होगा या फिर पैकेज. उन्होंने कहा कि इसका फैसला बाद में किया जाएगा.
विराट कोहली ने कीवी कप्तान केन विलियमसन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
Rakesh Singhभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के साथ शुक्रवार यानि आज एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी एक कॉरिडोर से गुजर रहे हैं. तस्वीर में भारतीय कप्तान कीवी कप्तान के पीठ पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं.
घरेलू विमानन सेवा फिर चालू करना अच्छा कदम : एसोचैम
Bhashaएसोचैम की पर्यटन परिषद के प्रमुख सुभाष गोयल ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से मौजूदा समय में 3.8 करोड़ लोगों का रोजगार दांव पर लगा है।
जमाल खशोगी के बेटों ने पिता के हत्यारों को किया माफ, पांच की मौत की सजा टली
Bhashaअरब न्यूज ने खशोगी के बेटों की घोषणा पर स्पष्टता देते हुए कहा कि बेटों के माफ कर देने से हत्यारे मौत की सजा से बच सकते हैं लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि उनकों कोई भी सजा नहीं मिलेगी. मामले में दोषी पाए गए 11 लोगों में से पांच को मौत की सजा सुनाई गई, तीन को कुल 24 वर्ष जेल की सजा हुई और अन्य बरी हो गए.
Coronavirus: कांग्रेस नेता संजय झा कोरोना से संक्रमित, मुंबई में हुए होम क्वॉरेंटाइन
Team Latestlyकोरोना महामारी से भारत में जो हालात पैदा हुए हैं उससे यह कह पाना मुश्किल है कि आखिर इससे कब राहत मिलने वाली है. कोविड-19 से संक्रमित मामलो की संख्या देश ने रोजाना बढ़ती जा रही है.केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में 1 लाख 18 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता संजय झा भी कोरोना की चपेट में आ गए है. आज उन्होंने ट्वीट कर कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी है.
हांगकांग में विपक्ष ने चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कदम की आलोचना की
Bhashaयह विधेयक पिछले वर्ष हांगकांग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में लाया गया है।
कोविड-19 : कर्फ्यू में शादी की सालगिरह की पार्टी मनाने के आरोप में अधिकारी निलंबित
Bhashaइंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आईएमसी आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस मामले में अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए निगम के जोनल अधिकारी चेतन पाटिल को निलंबित कर दिया है।
जूम ऐप पर प्रतिबंध लगाने के लिये दायर याचिका पर न्यायालय ने केन्द्र से जवाब मांगा
Bhashaप्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुये केन्द्र को नोटिस जारी किया। केन्द्र को इस मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।
कर्जदारों को मिली तीन महीने की और राहत, आरबीआई ने कर्ज लौटाने को लेकर अगस्त तक दी मोहलत
Bhashaइससे पहले मार्च में केंद्रीय बैंक ने एक मार्च 2020 से 31 मई 2020 के बीच ऋण (एक साल और उससे अधिक अवधि वाले कर्ज) के भुगतान पर तीन महीनों की मोहलत दी थी।
त्रिपुरा में दो और लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमण के कुल मामले 175 हुए
Bhashaमुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने यह जानकारी दी।
सौरव गांगुली को ICC अध्यक्ष के लिए समर्थन वाले ग्रीम स्मिथ के बयान से सीएसए ने किया किनारा
Bhashaक्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन करने वाले अपने क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ के बयान से अलग रूख अपनाते हुए कहा कि किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने से पहले ‘प्रोटोकॉल’ का पालन किया जाएगा.
नेपाल में कोरोना वायरस के 30 नये सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या 487 हुई
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है।
पाकिस्तान में कोविड-19 मामले 50,000 के पार
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 1,067 हो गई है।
पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव में नामांकन रद्द करने को चुनौती देने वाले जवान की याचिका पर टली सुनवाई
Bhashaउच्चतम न्यायालय ने वाराणसी संसदीय सीट पर चुनाव के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई चार सप्ताह के लिये स्थगित कर दी. न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुये कहा था कि उसे इस याचिका पर विचार करने का कोई आधार नजर नहीं आता है.
नड्डा ने आरबीआई की घोषणाओं का किया स्वागत, कहा-अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी
Bhashaनड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आरबीआई के गर्वनर की आज की घोषणाएं प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप है जो कारोबार और लोकोन्मुखी है । इन घोषणाओं से कोविड-19 महामारी के दौरान और बाद में अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को काफी मदद मिलेगी। ’’
22 मई : दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं बछेंद्री पाल
Bhashaदेश दुनिया के इतिहास में 22 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
आरबीआई ने ऋण शोधन कोष से निकासी नियमों में ढील दी, राज्यों को 13,300 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे
Bhashaराज्य सरकारें बकाया दायित्व एक एक निश्चित प्रतिशत एकीकृत ऋण शोधन फंड या सिंकिंग कोष में जमा करती हैं जो रिजर्व बैंक के पास रहता हैं। यह कोष उनकी देनदारी के भुगतान के लिये एक बफर के रूप में होता है।
'क्रिश 4' में होगी जादू की वापसी? ऋतिक रोशन ने फैंस को दिया ये हिंट
Team Latestlyऐसा लग रहा है कि ऋतिक रोशन और उनकी सफल सुपर हीरो फ्रेंचाइजी क्रिश के निर्माताओं ने फिल्म की चौथी किस्त बनाने का अपना मन बना लिया है. इस सुपर सफल फ्रैंचाइज़ी का सफ़र फ़िल्म 'कोई ... मिल गया' से शुरू हुआ था जिसमें एक मनुष्य और एक एलियन के बीच की खूबसूरत दोस्ती को दर्शाया गया था.
ऐसा कोई सबूत नहीं है कि COVID-19 शवों से भी फैलता है: बंबई हाईकोर्ट
Bhashaबंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई नगर निकाय के पास कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के शवों का निस्तारण करने के लिए किसी भी कब्रिस्तान को नामित करने का अधिकार है और ऐसा कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं हुआ जो यह दिखाता हो कि कोरोना वायरस मुर्दों से भी फैलता है.
पुणे का अस्पताल कोविड-19 उपचार के लिये नयी दवा का उपयोग करेगा
Bhashaयह दवा उन मरीजों को दी जाएगी, जिनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है।