पाकिस्तान में कोविड-19 मामले 50,000 के पार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 1,067 हो गई है।

इस्लामाबाद, 22 मई पाकिस्तान में रिकॉर्ड 2,603 मामले आने के बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार चली गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 1,067 हो गई है।

देश में 50,694 मामलों में से सबसे ज्यादा सिंध में 19,924 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 18,455, खैबर-पख्तूनख्वा में 7,155, बलूचिस्तान में 3,074, इस्लामाबाद में 1,326, गिलगित-बाल्तिस्तान में 602 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में158 मामले दर्ज हैं।

उसने बताया कि संक्रमण से अबतक 15,201 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1,064 मरीज ठीक हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 16,387 नमूनों की जांच की गई है। इसके बाद देश में अबतक 445,987 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

एमीरेट्स की एक विशेष उड़ान दुबई में फंसे हुए 251 पाकिस्तानियों को लेकर इस्लामाबाद हवाई अड्डे पहुंची।

संघीय सरकार ने पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\