Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला कल यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां अब तक तीन मुकाबलों में दो हार झेल चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Risabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026 14th Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 9 अप्रैल को होगा. एक तरफ जहां केकेआर को अपने तीन मैचों में अभी तक जीत नहीं मिली है और टीम संघर्ष करती नजर आई है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने दो मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (KKR vs LSG Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 2 मुकाबले ही जीत सकी है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रन से अपने नाम किया था. जबकि आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संघर्ष करती नजर आई है. ऐसे में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की वापसी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है. बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संतुलित नजर आ रही है. ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूत बना रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और आवेश खान टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 15वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs LSG 15th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कल यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs LSG 15th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs LSG 15th Match Live Streaming In India)
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs LSG 15th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY