DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 19 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ने महज 45 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुकेश कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मुकेश कुमार के अलावा लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 211 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए 76 रन बोर्ड पर जड़ दिए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 209 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 92 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान केएल राहुल ने महज 52 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा डेविड मिलर ने नाबाद 41 रन बटोरे.

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को प्रसीद कृष्ण ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. राशिद खान के अलावा प्रसीद कृष्ण ने दो विकेट चटकाए.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 210/4, 20 ओवर (शुभमन गिल 70 रन, साई सुदर्शन 12 रन, जोस बटलर 52 रन, वाशिंगटन सुंदर 55 रन, ग्लेन फिलिप्स नाबाद 14 रन और राहुल तेवतिया नाबाद 1 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मुकेश कुमार 2 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट और कुलदीप यादव 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 209/8, 20 ओवर (केएल राहुल 92 रन, पथुम निसांका 41 रन, नितीश राणा 5 रन, समीर रिज़वी 0 रन, अक्षर पटेल 2 रन, डेविड मिलर नाबाद 41 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन, विप्रज निगम 12 रन, कुलदीप यादव 1 रन.)

गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (प्रसीद कृष्ण 2 विकेट, राशिद खान 3 विकेट और मोहम्मद सिराज 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.