Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 15th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 15वां मुकाबला कल यानी 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां अब तक तीन मुकाबलों में दो हार झेल चुकी है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को दो मैचों में एक जीत और एक हार मिली है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Risabh Pant) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 9 अप्रैल को होगा. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत और एक में हार मिली है. अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा लेते हुए दिखेंगे. इस बीच शमी के केकेआर के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
केकेआर के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन
अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए मशहूर शमी ने पहली बार 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. अब तक वह छह फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस भारतीय तेज गेंदबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 15 मैचों में 26.58 की औसत से 17 विकेट लिए हैं. मोहम्मद शमी का इकॉनमी रेट 7.79 रहा है. मोहम्मद शमी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किसी भी आईपीएल मैच में अभी तक 4 या उससे ज्यादा विकेट (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- 3/33) नहीं लिए हैं.
केकेआर के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ मोहम्मद शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का 8 आईपीएल मुकाबलों में सामना किया है और उन्हें कभी आउट नहीं कर सके. अजिंक्य रहाणे ने मोहम्मद शमी के खिलाफ 57 गेंदों में 94 रन बनाए हैं. मनीष पांडे को मोहम्मद शमी ने तीन बार आउट किया है. मनीष पांडे ने मोहम्मद शमी के खिलाफ 40 गेंदों में 35 रन बनाए हैं. कैमरून ग्रीन ने मोहम्मद शमी की 5 गेंदों में 8 रन (बिना आउट हुए) बनाए हैं.
कुछ ऐसा रहा है मोहम्मद शमी का आईपीएल करियर
मोहम्मद शमी ने साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था. मोहम्मद शमी अब तक 121 मैचों में 8.55 की इकॉनमी और 27.83 की औसत से 136 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इस दौरान मोहम्मद शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. मोहम्मद शमी इस लीग में अभी तक एक बार भी पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं. इसी तरह, मोहम्मद शमी इस लीग में छह टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.













QuickLY