Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम 4 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में यह मुकाबला काफी कांटे का रहने की उम्मीद है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. दिल्ली के पास केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल पारी को संभाल सकते हैं. गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और राशिद खान अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 19 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 70 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ने महज 45 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुकेश कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मुकेश कुमार के अलावा लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 211 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 210/4, 20 ओवर (शुभमन गिल 70 रन, साई सुदर्शन 12 रन, जोस बटलर 52 रन, वाशिंगटन सुंदर 55 रन, ग्लेन फिलिप्स नाबाद 14 रन और राहुल तेवतिया नाबाद 1 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मुकेश कुमार 2 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट और कुलदीप यादव 1 विकेट).
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY