क्रिकेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में केएल राहुल, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत के बाद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और इस मैच में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में केएल राहुल, अक्षर पटेल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें गुजरात टाइटंस ने दोनों मैच अपने नाम किए थे.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और राशिद खान टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2026 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).