कोविड-19 : कर्फ्यू में शादी की सालगिरह की पार्टी मनाने के आरोप में अधिकारी निलंबित

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आईएमसी आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस मामले में अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए निगम के जोनल अधिकारी चेतन पाटिल को निलंबित कर दिया है।

जियो

इंदौर, 22 मई मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लागू कर्फ्यू के दौरान बिना अनुमति के अपनी शादी की सालगिरह की कथित पार्टी मनाना एक सरकारी अधिकारी को महंगा पड़ा है। पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद इस अधिकारी को सरकारी सेवा के नियम-कायदों और सामाजिक दूरी बनाने की हिदायतों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आईएमसी आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस मामले में अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए निगम के जोनल अधिकारी चेतन पाटिल को निलंबित कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि आईएमसी प्रशासन तक एक वीडियो पहुंचने के बाद इस आरोप का संज्ञान लिया गया है कि पाटिल ने कर्फ्यू के दौरान विजय नगर क्षेत्र के एक सभागृह में अपनी शादी की सालगिरह की पार्टी आयोजित की जबकि इस आयोजन के लिये उन्हें कोई भी अनुमति नहीं दी गयी थी। उन्होंने बताया कि इस पार्टी में सामाजिक दूरी की हिदायतों का भी कथित तौर पर उल्लंघन किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में आईएमसी आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गयी है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ‘ट्रेंचिंग ग्राउंड’ रहेगा।

सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में दावा किया गया है कि पाटिल की शादी की सालगिरह के मौके पर पार्टी आयोजित की गयी थी। इसमें शामिल लोग कराओके (संगीत की धुन के साथ गीत गाना) सिस्टम पर गाते, नाचते और ताली बजाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में शामिल कुछ मेहमानों ने मास्क पहन रखे हैं, जबकि कुछ लोग कोविड-19 से बचाव के इस जरूरी उपाय को अपनाये बगैर ही महफिल का मजा ले रहे हैं।

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है।

इंदौर जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है। इनमें से 109 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 1,280 लोग महामारी से स्वस्थ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\