हांगकांग में विपक्ष ने चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कदम की आलोचना की

यह विधेयक पिछले वर्ष हांगकांग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में लाया गया है।

चीन की संसद में शुक्रवार को वह विवादित सुरक्षा विधेयक पेश किया गया जो हांगकांग में उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है।

यह विधेयक पिछले वर्ष हांगकांग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में लाया गया है।

चीन की राष्ट्रीय संसद के शुक्रवार को शुरू हुए सत्र के पहले दिन सौंपे गए इस प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अलगाववादियों और विध्वंसक गतिविधियों को रोकने के साथ ही विदेशी हस्तक्षेप और आतंकवाद पर रोक लगाना है।

चीन के इस कदम पर अमेरिका सरकार और मानवाधिकार समूहों ने कड़ी प्रतिक्रिया की है।

पूर्व लोकतंत्र समर्थक सांसद ली च्युक-यान ने कहा, ‘‘शी चिनफिंग ने ‘एक राष्ट्र, दो व्यवस्थाओं’ का दिखावा खत्म कर दिया है।’’

उन्होंने विपक्षी दलों और कार्यकर्ताओं के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह कदम दिखाता है कि बीजिंग ‘‘सीधे तौर पर नियंत्रण कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे हांगकांग में हर उस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ बोलने की हिम्मत दिखाई।’’

उन्होंने इसे आजादी जैसे वैश्विक मूल्यों के लिए चुनौती बताया।

लंदन में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज में चाइना इंस्टीट्यूट के निदेशक स्टीव त्सांग ने कहा, ‘‘हांगकांग में कई लोगों के लिए एनपीसी द्वारा इस कानून को लागू करना ‘एक राष्ट्र, दो व्यवस्था’ के मॉडल का खात्मा होगा।’’

हांगकांग के पूर्व नेता सी वाई ल्युंग ने चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के साथ एक साक्षात्कार में इस कदम का बचाव करते हुए आगाह किया कि लोकतंत्र समर्थक विपक्ष को हांगकांग के मुद्दों से निपटने के चीन सरकार के दृढ़ संकल्प को कम नहीं आंकना चाहिए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\