मुख्य समाचार
आईपीएल विश्व कप के बाद दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट : बटलर
Bhashaबटलर ने कहा कि वह इस साल के आईपीएल चरण का हिस्सा बनने के लिये बेताब हैं जिसे कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।
बंगाल ने ‘अम्फान’ के मद्देनजर रेलवे से 26 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें राज्य में नहीं भेजने को कहा
Bhashaपश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा की तरफ से रेलवे बोर्ड के प्रमुख वी के यादव को 22 मई को लिखे गए पत्र में कहा गया कि राज्य 20 और 21 मई को महा चक्रवात ‘अम्फान’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिससे अवसंरचना को अत्यंत नुकसान हुआ है।
Eid 2020 Moon Sighting in Bihar: पटना-मुजफ्फरपुर, किशनगंज सहित पूरे बिहार के मुसलमान आज ईद का चांद देखने की करेंगे कोशिश
Subhash Yadavदेश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामलो में भी कोई कमी नई आई है. कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन 4.0 को केंद्र ने लागू किया है. इसी कड़ी में बताना चाहते है कि रमजान का पवित्र महीना खत्म होने की कगार पर आ चुका है. पुरे एक साल की प्रतीक्षा के बाद यह पाक महीना मिलता है. शुक्रवार के दिन अलविदा जुम्मा भी बीत गया है.
लॉकडाउन में फिट रहने के लिए वरुण धवन कर रहे योगा, सोशल मीडिया पर शेयर की यह फोटो
Aarti Shejvalkarलॉकडाउन के चलते सब अपने अपने घर में मौजूद है और अपनी फैमिली के साथ वक्त बीता रहे है. इसी बीच बॉलीवुड के हैण्डसम बॉय वरुण धवन अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे है. जिम बंद होने के कारण अब वरुण ने घर पर रहकर ही फिट रहने की नई तरकीब धुंड निकाली है. एक्टर ने ऑनलाइन योगा क्लास जॉइन कर लिया है.
चीन में 28 और ऐसे लोग कोरोना वारयस से संक्रमित जिनमें नहीं पाए गए बीमारी के लक्षण
Bhashaचीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं, जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं. स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए वुहान की एक करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं कि यह संक्रमण दोबारा जोर न पकड़ सके.
देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले, 137 मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,720 पर पहुंची
Bhashaलगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पुजारा को आउट करने का तरीका ढूढना होगा
Bhashaपुजारा 2018-19 के दौरें पर शानदार लय में थे। कमिंस को यह अच्छे से याद है कि उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान विमान दुर्घटना में 97 लोगों की मौत पर जताया शोक
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईद की छुट्टियों से ठीक पहले पाकिस्तान में भीषण विमान दुर्घटना में 97 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा हम समझते हैं कि कई यात्री घर जा रहे थे जो इस त्रासदी को बढ़ा देता है. हमारी संवेदनाएं सरकार और पाकिस्तान के लोगों के साथ ही पीड़ितों के परिवारों के प्रति भी हैं.
Eid-ul-Fitr 2020: इरफान पठान ने वीडियो शेयर कर बताया लॉकडाउन के दौरान घर पर ईद की नमाज कैसे अदा करें, देखें वीडियो
Rakesh Singhभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने शनिवार यानि आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड की है. इस वीडियो में उन्होंने देश में जारी लॉकडाउन के दौरान घर पर ईद की नमाज कैसे अदा करें उसके बारे में बताया है.
परदे पर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल लाइफ में निकले हीरो, ट्विटर पर फरियाद लगाने वालों की ऐसे कर रहें हैं मदद
Harshvardhan Pathakकोरोना वायरस के कहर के बीच हुए लॉकडाउन ने लोगों की हालत पतली कर दी है. इसका सबसे ज्यादा असर गरीबों और दूसरें राज्यों से आए मजदूरों पर पड़ा हैं. ऐसे में अभिनेता सोनू सूद मुंबई मुंबई में रह रहे यूपी बिहार के मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए है.
ICMR ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर संशोधित परामर्श किया जारी
Bhashaसरकार ने शुक्रवार को एक संशोधित परामर्श जारी कर गैर कोविड-19 अस्पतालों में काम कर रहे बिना लक्षण वाले स्वास्थ्यसेवा कर्मियों, निरुद्ध क्षेत्रों में निगरानी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने संबंधी गतिविधियों में शामिल अर्द्धसैन्य बलों को रोग निरोधक दवा के तौर पर हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है.
अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क बसें, राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में बनी सहमति
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के आग्रह पर उत्तराखंड सरकार ने अस्थि विसर्जन के लिए बसों के आवागमन की सहमति दे दी है। इससे शोक संतप्त परिजन अस्थि विसर्जन स्थलों पर जा सकेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात पर डॉक्यूमेंट्री की गई जारी, देखें वीडियो
Bhashaकांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवासी श्रमिकों से पिछले दिनों हुई मुलाकात पर एक डॉक्यूमेंट्री शनिवार को जारी की जिसमें गांधी ने कोरोना वायरस महामारी में मुश्किल का सामना कर रहे करोड़ों परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रत्येक को 7500 रुपये देने की पैरवी की है.
Eid Al-Fitr 2020 Wishes & Greetings: रमजान के समापन का जश्न मनाएं और अपनों से कहें ईद मुबारक, भेजें ये खूबसूरत WhatsApp Stickers, GIF Images, Quotes, SMS और Facebook Messages
Anita Ramकोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इस साल भले ही आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से गले मिलकर ईद मुबारक नहीं कह सकते हैं, लेकिन रमजान के समापन और ईद-अल-फितर के खास मौके पर इन खूबसूरत विशेज, ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ इमेज, कोट्स, एसएमएस और फेसबुक मैसेज को सोशल मीडिया के जरिए ईद मुबारक कह सकते हैं.
मणिपुर लौट रहे जो लोगों को क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य, नियमों का पालन नहीं करने पर भेज दिया जाएगा जेल: CM एन बीरेन सिंह
Bhashaमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से राज्य लौट रहे लोगों को अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रहना होगा और ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारी आरआईएमएस और जेएनआईएमस अस्पतालों की प्रयोगशालाओं में हर रोज 200 से 300 नमूनों की जांच की जा रही है.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माना 'घूमकेतु' में मेरा अभिनय मेरे निजी जीवन के अनुभव को दर्शाता है
IANSराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नई डिजिटल फिल्म 'घूमकेतु' में एक बार फिर अनुराग कश्यप के साथ काम किया, लेकिन इस बार समीकरण सिर्फ अभिनेता-फिल्म निमार्ता से ज्यादा है. हालांकि कॉमिक ड्रामा में नवाज के सितारे और अनुराग के बैनर ने इसे सह-निर्मित किया है, लेकिन इस बार फिल्म निर्माता भी एक भ्रष्ट पुलिस वाले के रूप में भूमिका निभाता है.
TikTok के रेप और एसिड अटैक वाले वीडियो के बाद महाराष्ट्र सरकार सख्त, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- लॉकडाउन के बाद तेजी से बढ़ा साइबर क्राइम, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Vandana Semwalअनिल देशमुख ने कहा कि टिक टॉक वीडियो के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपराधों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रख रहा है.
भारत में COVID-19 संक्रमितों की संख्या 1.25 लाख के पार, इस महामारी से अब तक 3720 लोगों की गई जान
Laxmi Pandeyभारत में कोरोनावायरस महामरी से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 25 हजार से अधिक हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी. इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5 हजार 735 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 3 हजार 238 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. तेलंगाना में 1 हजार 761 मामले दर्ज किए गए हैं.
कोरोना वायरस : इंदौर में 3,000 के करीब पहुंच रही संक्रमितों की संख्या, 111 मरीजों की मौत
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ट्रंप के अमेरिकी-अफ्रीकी समर्थकों पर मैंने ‘‘बिना सोझे-समझे’’ की टिप्पणी: बाइडेन
Bhashaइससे पहले बाइडेन ने कहा था कि अफ्रीकी मूल के जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करते हैं वे “अश्वेत नहीं हैं”। बाइडेन की इस टिप्पणी ने यह विवाद खड़ा कर दिया कि क्या वे उनकी हार-जीत का फैसला करने वाले मतदाताओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।