मुख्य समाचार
लखनऊ: ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसा ऐंठने वाले गिरोह के दो लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स ने किया गिरफ्तार
Bhashaउत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने के नाम पर पैसा ऐंठने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर जांच के क्रम में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह के दो आरोपियों को शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया.
हरित आवरण नष्ट हो जाने से कोलकाता में प्रदूषण का स्तर बढ़ा: पर्यावरणविद्
Bhashaकोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने कहा कि 5,000 से अधिक पेड़ उखड़ गए हैं, जिनमें से कई पेड़ 50 साल से भी अधिक पुराने थे। हालांकि पर्यावरणविदों का कहना है कि चक्रवात के कारण 10,000 से अधिक पेड़ टूटे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: हवाई में हुए प्राइमरी चुनाव में जीते जो बाइडेन
Bhashaबाइडेन ने शनिवार को हुए चुनाव में सीनेटर बर्नी सैंडर्स को करारी शिकस्त दी। बाइडेन को 63 प्रतिशत और सैंडर्स को 37 प्रतिशत मत मिले।
केवल 4 से 5 लोग ही मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करेंगे: महाराष्ट्र मंत्री
IANSमहाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने ईद के मौके पर खुद को सामूहिक नमाज अदा करने से रोक दिया है. केवल 4 से 5 लोग ही मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज अदा करेंगे. कोरोना वायरस के डर से यह निर्णय किया गया है. मुंबई में शिया संप्रदाय का नेतृत्व करने वाले मालवानी के मौलाना अशरफ इमाम ने कहा कि चूंकि प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं.
सुहाना खान के जन्मदिन पर भाई अबराम की तरफ से मिला प्यारा गिफ्ट
IANSसुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जिन्होंने एक दिन पहले अपना 20वां जन्मदिन मनाया, ने अपने जन्मदिन का लुक साझा किया है. सुहाना ने शनिवार को कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देते हुए देखी जा सकती है. सुहाना ने गुलाब की और अपने छोटे भाई अबराम द्वारा बनाए गए जन्मदिन के कार्ड की तस्वीर भी साझा की.
अभ्यास शुरू करने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा : रोहित
Bhashaन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के दौरान रोहित दो फरवरी को चोटिल हो गए थे और दौरे के बीच से ही उन्हें स्वदेश वापस लौटना पड़ा। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे जिसे बाद में कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द करना पड़ा। उस समय रोहित रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे।
कोरोना वायरस : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार, 114 मरीजों की मौत
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोविड-19 के 75 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,933 से बढ़कर 3,008 पर पहुंच गयी है।
केजी-डी6 के लागत वसूली विवाद में रिलायंस का 20-40 करोड़ डॉलर की देनदारी का अनुमान
Bhashaबंगाल की खाड़ी में केजी-डी6 ब्लॉक के धीरूभाई-1 और 3 क्षेत्रों में उत्पादन दूसरे साल यानी 2010 से ही कंपनी के अनुमान से नीचे आना शुरू हो गया था। इस साल फरवरी में इन क्षेत्रों से उत्पादन बंद हो गया। यह इन क्षेत्रों की अनुमानित ‘आयु’ से काफी पहले है।
तालिबान, गनी ने ईद के मद्देनजर तीन दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की
Bhashaखलीलजाद ने अपनी यात्रा के दौरान तालिबान और अफगान सरकार दोनों से हिंसा को कम करने तथा अंतर-अफगान वार्ता की ओर बढ़ने का अनुरोध किया था जो फरवरी में तालिबान के साथ हुए अमेरिका के शांति समझौते का अहम स्तंभ है।
भाई कियान कपूर को ताइक्वांडो करते देख हैरान हुए तैमूर, करीना कपूर खान ने शेयर की फोटो
IANSबी-टाउन की बहनें करिश्मा और करीना कपूर ने शनिवार को अपने बेटों की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लॉकडाउन में स्टार किड की झलक देखी जा सकती है. तस्वीर में करीना के बेटे तैमूर को करिश्मा के बेटे कियान को देखता हुआ देखा जा सकता है. यह तस्वीर वीडियो कॉल की स्क्रीनशॉट है.
COVID-19लॉकडाउन से हुई परेशान एक्ट्रेस यामी गौतम, कहा- हमें नहीं पता कब से शुरू होगी शूटिंग
IANSकोरोनावायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया रूक सी गई है और हर कोई इससे प्रभावित है. अभिनेत्री यामी गौतम का भी इस बारे में कहना है कि उन्हें नहीं पता कि फिल्मों की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी क्योंकि लॉकडाउन के हटने के बाद भी ऐसा नहीं लगता है कि कोविड-19 का अंत हो जाएगा. उम्मीद करती हूं कि इस क्षेत्र में आगे आने वाले समय में हम और सशक्त बनेंगे.
जम्मू-कश्मीर: बड़गाम में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप सहयोगी वसीम गनी समेत 3 गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे आतंकियों की मदद
Vandana Semwalकश्मीर में बड़गाम पुलिस और आर्मी की 53 आरआर यूनिट ने लश्कर के टॉप सहयोगी वसीम गनी को गिरफ्तार किया है. वह बीरवाह का रहने वाला है. वसीम के अलावा उसके दो और सहयोगियों को पकड़ा गया है.
Happy Brother’s Day 2020 Wishes: ब्रदर्स डे पर अपने भाईयों को दिलाएं खास होने का एहसास, भेजें ये आकर्षक WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, HD Images और वॉलपेपर्स
Anita Ramब्रदर्स डे पर एक भाई दूसरे भाई के लिए या फिर बहनों द्वारा भाई के लिए सरप्राइज प्लान किया जाता है. इस दिन उन्हें गिफ्ट देकर खास होने का एहसास दिलाया जाता है. आप भी ब्रदर्स डे पर अपने भाइयों को खास होने का एहसास दिलाने के लिए इन आकर्षक वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटोज, वॉलपेपर्स, विशेज और एचडी इमेज को सोशल मीडिया के जरिए भेज सकते हैं.
Betaal: बॉम्बे हाईकोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आज Netflix पर रिलीज होगी शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी ज़ोम्बी थ्रिलर ‘बेताल’
Harshvardhan Pathakशाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी बेताल उनका तीसरा प्रोजेक्ट है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इससे पहले रेड चिल्लीज ने नेटफ्लिक्स के लिए बार्ड ऑफ़ ब्लड और क्लास ऑफ़ 83 बना चुकी है.
पंजाब: धान की रोपाई से पहले खेतों में पराली जला रहे हैं किसान, बोले- ऐसा करना हमारी मजबूरी, हम पर प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाना गलत
Anita Ramअगले महीने धान की रोपाई का जानी है, इसलिए पंजाब के अमृतसर में किसान उससे पहले अपने खेतों को साफ करने में जुटे हैं और पराली में आग लगा रहे हैं. एक किसान का कहना है कि पराली को आग लगाने उनकी मजबूर है. उनकी मानें तो दिल्ली सरकार जो उन पर प्रदूषण बढ़ाने का आरोप लगाती है वो गलत है.
महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर के 3,300 निवासियों को भेजा गया घर, 1,200 छात्र भी शामिल
Bhashaमहाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे 1,200 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 3,300 निवासी पिछले 10 दिनों में चार श्रमिक विशेष ट्रेनों से अपने गृह राज्य लौट चुके हैं. धिकारी ने बताया कि 100 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 700 निवासी 22 मई को एक श्रमिक विशेष ट्रेन में नवी मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन से उधमपुर के लिए रवाना हुए थे.
COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार, 3 लाख 42 हजार से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
IANSकोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 53 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 42 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 757 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है.
एमएसपी पर खरीद होने से सरसों में सुधार, मांग बढ़ने से पामोलीन में भी तेजी
Bhashaदूसरी ओर नई फसल की आवक शुरू होने से मूंगफली तथा वायदा कारोबार में भाव टूटने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। कमजोरी के आम रुख के बीच बाकी तेल-तिलहनों की कीमतें भी हानि दर्शाती बंद हुईं।
उत्तर प्रदेश: COVID-19 लॉकडाउन के बीच लखनऊ में 26 मई से सशर्त खुलेंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
Bhashaजिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में 26 मई से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शर्तों के साथ खेलने की अनुमति दे दी है. जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार को एक बयान में बताया कि निरुद्ध क्षेत्र या रेड जोन में पड़ने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे. इन परिसरों में सेंट्रलाइज्ड एसी चलाने की अनुमति नहीं होगी.