मुख्य समाचार

विभिन्न रेड जोन से हमीरपुर लौटे 10 हजार लोगों के कारण जिले में संक्रमण के सर्वाधिक मामले

Bhasha

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि 26 अप्रैल से 23 मई के बीच 16,000 से अधिक लोग दूसरे राज्यों से हमीरपुर जिले में आए हैं, और इनमें से लगभग 10,000 लोग रेड जोन क्षेत्रों से आए हैं।

अमेरिका में पिछले पांच साल में की 20 हजार से अधिक नियुक्तियां: टीसीएस

Bhasha

कंपनी ने कहा कि इससे कार्य वीजा पर उसकी निर्भरता कम हुई है और कारोबार का जोखिम भी कम हुआ है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3041 नए केस, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 50 हजार के पार

Manoj Pandey

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है. ताजा आंकड़ो ने एक बार राज्य सरकार के माथे पर बल ला दिया है. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर 3041 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं. वहीं एक दिन के भीतर में 58 मौतें दर्ज की गईं है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 50231 हो गई हैं. आंकड़ो के मुताबिक राज्य में 33988 सक्रिय मामले हैं. मौत का आंकड़ा 1635 हो गया है. इसके अलावा कुल 1196 लोग आज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं एक दिन में 14600 मरीज तक डिस्चार्ज हो चुके हैं. महाराष्ट्र के मुंबई में भी कोरोना के सबसे अधिक केस सामने आए हैं.

सोनिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

Bhasha

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक प्रतिशोध एवं बदले की भावना से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के उत्पीड़न की कार्रवाई बताया।

उच्च न्यायालय ने रेलवे से प्रवासियों का एक तरफ का किराया माफ करने के निर्देश दिये

Bhasha

अदालत ने कहा कि लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी श्रमिकों के निशुल्क परिवहन के लिए अदालत द्वारा निर्देश देने संबंधी आग्रह वाली जनहित याचिका पर सरकार का जवाब दर्शाता है कि रेलवे अधिकारियों द्वारा लगाए गए यात्रा शुल्क कुछ मेजबान राज्यों, गैर सरकारी संगठनों, नियोक्ताओं, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा वहन किए जाते हैं, और ‘‘ऐसा नहीं किया गया है।’’

कर्नाटक में पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, तीन पुलिस थाने सील

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों की पहचान जिले के अजेकर, करकला और ब्रह्मवर पुलिस थाने के क्रमश: सहायक पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तौर पर की गई है।

महिलाओं के उत्थान के लिए एक मंच पर आईं विभिन्न प्रदेशों की खाप

Bhasha

खाप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस महापंचायत में करीब साढ़े तीन घंटे महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के सामाजिक उत्थान को लेकर गंभीर चर्चा की गई।

कुंबले ने कहा, स्थिति सामान्य होने पर लागू नहीं होगा लार का नियम

Bhasha

संक्रमण के खतरे को न्यूनतम करने के लिए कुंबले की अगुआई वाली समिति ने लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है। आईसीसी ने शुक्रवार को क्रिकेट दोबारा शुरू करने के अपने दिशानिर्देशों में भी इसे प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया।

रेड जोन से हिमाचल प्रदेश आने वाले हवाई यात्रियों को पृथक-वास में रहना होगा

Bhasha

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि रेड जोन से आने वाले लोगों और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रखना होगा। यही नियम हवाई यात्रियों पर भी लागू किया जाएगा।

कोविड-19: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कई जगहों का दौरा किया

Bhasha

मुख्य सचिव स्वयं जम्मू में कोरोना वायरस स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, इसके बावजूद जांच के नमूने के नुकसान, पृथक-वास केंद्रों, भोजन की खराब स्थितियों और बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए व्यवस्था में कमी जैसे कुप्रबंधन की शिकायतें आई हैं।

25 मई : शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

बंगाल भाजपा प्रमुख को लगातार दूसरे दिन चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया

Bhasha

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को घोष को दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों मे प्रवेश नहीं करने दिया गया था।

मुंबई हवाईअड्डे पर परिचालन फिर शुरू करने के लिए और समय चाहिए: उद्धव ठाकरे

Bhasha

ठाकरे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से सोमवार से यथासंभव न्यूनतम घरेल उड़ानों की शुरुआत की जाए।

Eid-ul-Fitr 2020: रमजान के 30 रोजे हुए मुकम्मल, कल पूरे देश मे मनाई जाएगी ईद

Nizamuddin Shaikh

आज चांद का दीदार होने पर कल पूरे देश में ईद की नमाज पढ़ी जायेगी.

कोविड-19 संकट से निपटने में अक्षम है गुजरात सरकार, उसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बीमार है : कांग्रेस

Bhasha

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘‘गुजरात मे आज हमारे पास स्वास्थ्य सेवा प्रणाली नहीं है, हमारा तंत्र बीमार है।’’

ईद पर खरीदारी से परहेज कर रहे लोग, जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये बचाए पैसे

Bhasha

खान (30) कहती हैं, ''यह आम दिनों की तरह नहीं हैं। हमारे घर पर और रिश्तेदारों में किसी ने भी गहने, कपड़े या मिठाइयां नहीं खरीदीं। हर साल हमारा परिवार दावत किया करता था, लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं करेंगे। जब करोड़ों लोग भूखे पेट सो रहे हों, तो हम ऐसा कैसे कर सकते हैं।''

लोजपा ने गुरुग्राम से दरभंगा साइकिल चलाकर पहुंचने वाली लड़की की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश की

Bhasha

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि वह लड़की और उसके परिवार से कई दिनों से बात कर रहे हैं और उससे अनुरोध किया है कि वह देश में जहां भी चाहे अपनी आगे की पढ़ाई करे।

संकट की यह घड़ी हमें एकजुट रहना सिखा रही : आशा भोंसले

IANS

देश की दिग्गज गायिका आशा भोंसले का कहना है कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी हमें एकता में शक्ति का पाठ पढ़ रही है. गायिका ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ डिजिटल की दुनिया में कदम रखा.

श्रमिकों के लिए 'प्रवासी आयोग' बनाने जा रही है उप्र सरकार

Bhasha

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कामगारों को सेवायोजित करने के लिए प्रवासी आयोग गठित करने की रूपरेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । योगी ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 23 लाख कामगारों को प्रदेश वापस लाया गया है। राज्य सरकार इन सभी की सुरक्षित व सम्मानजनक वापसी के लिए कटिबद्ध है।

खेलो इंडिया से जुड़े 2749 खिलाड़ियों को मिले 30 हजार रुपये, Sports Authority of India

Bhasha

साइ की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘खिलाड़ियों के बैंक खातों में 22 मई 2020 को धनराशि भेज दी गयी थी। कुल 2893 खिलाड़ियों को यह धनराशि दी जाएगी। बाकी बचे 144 खिलाड़ियों की धनराशि मई के आखिर तक खातों में जमा कर दी जाएगी। ’’

Categories